अश्लील तस्वीर वायरल करने की धमकी देकर युवती से हजारों रुपए ऐंठने वाले के खिलाफ मामला दर्ज, दी थी परिवार सहित जान से मारने की धमकी

अश्लील तस्वीर वायरल करने की धमकी देकर युवती से हजारों रुपए ऐंठने वाले के खिलाफ मामला दर्ज, दी थी परिवार सहित जान से मारने की धमकी

अश्लील तस्वीर वायरल करने की धमकी देकर युवती से हजारों रुपए ऐंठने वाले के खिलाफ मामला दर्ज, दी थी परिवार सहित जान से मारने की धमकी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:31 pm IST
Published Date: July 1, 2020 5:42 pm IST

रायपुर: युवती की अश्लील तस्वीर वायरल करने की धमकी देकर पैसे ऐंठने वाले एक युवक के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है ​कि आरोपी युवक ने अश्लील तस्वीर वायरल करने की धमकी देकर अब तक हजारों रुपए ऐंठ चुका है। वहीं, आरोपी ने युवती को परिवार सहित जान से मारने की धमकी भी दी है। फिलहाल मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Read More: सीएम भूपेश ‘ऑक्सीजोन’ का 2 जुलाई को करेंगे शुभारंभ, 11 करोड़ की लागत से बनाया गया है राजधानी के हृदय स्थल में

मिली जानकारी के अनुसार मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र का है, इलाके में रहने वाली एक युवती को बीते दिनों से एक युवक अश्लील तस्वीर वायरल करने की धमकी दे रहा था। आरोपी युवक धमकी देकर युवती से हजारों रुपए ऐंठ चुका है। वहीं आरोपी ने युवती को परिवार सहित मौत के घाट उतारने की धमकी दी थी। परेशान होकर युवती ने आज थाने पहुंचकर मामला दर्ज करवाया है।

Read More: बड़ा फैसला: जिले में कल से दो दिनों तक लागू रहेगा कर्फ्यू, 31 जुलाई तक हर रविवार-सोमवार को रहेगा टोटल लॉकडाउन, आदेश जारी


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"