CG BJP Latest News: छत्तीसगढ़ भाजपा का बड़ा फैसला, रविदास जयंती और स्वतंत्रता दिवस पर होंगे ये विशेष कार्यक्रम, वाराणसी से पहुंचेगी पवित्र मिट्टी और जल
छत्तीसगढ़ भाजपा का बड़ा फैसला, रविदास जयंती और स्वतंत्रता दिवस पर होंगे ये विशेष कार्यक्रम, Chhattisgarh BJP Big Decision
रायपुर। CG BJP Latest News: भारतीय जनता पार्टी की छत्तीसगढ़ प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में संत रविदास की 650वीं जयंती और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों और जनसंपर्क अभियानों की रूपरेखा भी तय की गई।
CG BJP Latest News: बैठक में निर्णय लिया गया कि संत रविदास की 650वीं जयंती के अवसर पर प्रदेशभर में विविध धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके तहत भाजपा की एक टीम वाराणसी जाएगी, जहां संत रविदास स्मारक से पवित्र मिट्टी और जल लेकर छत्तीसगढ़ आएगी। इस मिट्टी और जल को प्रदेश के विभिन्न देवस्थलों तक पहुंचाया जाएगा तथा मंदिरों में विशेष धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
बैठक में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भी व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया। भाजपा प्रदेशभर में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान चलाएगी, जिसके माध्यम से लोगों को अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इसके अलावा स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ‘वंदे मातरम्’ बाइक रैली का आयोजन भी किया जाएगा। इस रैली के जरिए देशभक्ति का संदेश जन-जन तक पहुंचाने और युवाओं की भागीदारी बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। भाजपा नेताओं ने कहा कि इन कार्यक्रमों के माध्यम से सामाजिक समरसता, राष्ट्रभक्ति और संत रविदास के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। प्रदेश संगठन जल्द ही सभी जिला इकाइयों को कार्यक्रमों के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी करेगा।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Priyanka Gandhi Detained Delhi Police: “वे कायर हैं, हम उनसे नहीं डरते, बल्कि वे हमसे डरते हैं”.. हिरासत के बाद प्रियंका गांधी का मोदी सरकार पर जोरदार हमल
- Yogi Cabinet Ke Faisle: उत्तर प्रदेश में बढ़ेगी विकास की रफ़्तार, चार नई एक्सप्रेसवे परियोजनाओं को योगी मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी, बैठक में लिए गए कई और भी अहम फैसले
- Rahul Gandhi Detained Delhi Police: NEET मामले में बड़ा बवाल.. राहुल, प्रियंका और अखिलेश यादव दिल्ली पुलिस की हिरासत में, देखें नेताओं को किस तरह उठा ले गई पुलिस

Facebook


