शहर के अंग्रेजी शराब दुकान में लगी आग, अंदर से आई सिलेंडर फटने की आवाज, मची अफरातफरी

शहर के अंग्रेजी शराब दुकान में लगी आग, अंदर से आई सिलेंडर फटने की आवाज, मची अफरातफरी

शहर के अंग्रेजी शराब दुकान में लगी आग, अंदर से आई सिलेंडर फटने की आवाज, मची अफरातफरी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:26 pm IST
Published Date: April 8, 2021 11:30 am IST

ग्वालियर: शहर के एक अंग्रेजी शराब दुकान में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब दुकान में आग लग गई। बताया जा रहा है कि आग लगने से शराब दुकान के अंदर रखे सिलेंडर की फटने की आवाज आई है। आग की सूचना मिलने से मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है।

Read More: नक्सली कब्जे से कोबरा कमांडो राकेश्वर की जल्द हो रिहाई, उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट कर कही ये बात

मिली जानकारी के अनुसार अंग्रेजी शराब दुकान में गुरुवार दोपहर आग लग गई। आग लगने के बाद वहां शराब लेने पहुंचे लोगों में हड़कंप मच गया। हालांकि आगजनी की घटना से किसी भी कर्मचारी को नुकसान होने की खबर नहीं आई है। वहीं, अभी इस बात का भी खुलासा नहीं हुआ है कि आग कैसे लगी। फिलहाल आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है।

Read More: दिलशाद गार्डन के इंडस्ट्रियल एरिया में आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर मौजूद

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"