UP New DGP Rajiv Krishna: उत्तर प्रदेश पुलिस को मिला पूर्णकालिक DGP.. सीएम योगी ने इस सीनियर IPS अफसर को सौंपी कमान, जानें उनकी उपलब्धियां
Uttar Pradesh New DGP Rajiv Krishna: उत्तर प्रदेश सरकार ने 1991 बैच के आईपीएस अधिकारी राजीव कृष्ण को राज्य का पूर्णकालिक डीजीपी नियुक्त किया।
Uttar Pradesh New DGP Rajiv Krishna || Image- ANI News File
- राजीव कृष्ण बने उत्तर प्रदेश के नए पूर्णकालिक डीजीपी।
- एक वर्ष तक कार्यवाहक डीजीपी के रूप में निभाई जिम्मेदारी।
- महिला सुरक्षा और आतंकवाद विरोधी अभियानों पर विशेष फोकस।
लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने 1991 बैच के आईपीएस अधिकारी राजीव कृष्ण को राज्य का पूर्णकालिक पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) नियुक्त कर दिया है। (Uttar Pradesh New DGP Rajiv Krishna) रविवार को उनकी नियुक्ति को मंजूरी दी गई। इससे पहले वह पिछले एक वर्ष से कार्यवाहक डीजीपी के रूप में जिम्मेदारी निभा रहे थे। राजीव कृष्ण ने मई 2025 में प्रशांत कुमार के सेवानिवृत्त होने के बाद कार्यवाहक डीजीपी का पद संभाला था। प्रशांत कुमार 31 मई 2025 को सेवानिवृत्त हुए थे।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
कार्यवाहक डीजीपी को लेकर हुआ था राजनीतिक विवाद
पिछले वर्ष राज्य में स्थायी डीजीपी की नियुक्ति नहीं होने को लेकर राजनीतिक विवाद भी खड़ा हो गया था। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सरकार पर निशाना साधते हुए सवाल उठाया था कि उत्तर प्रदेश को स्थायी डीजीपी क्यों नहीं दिया जा रहा है। अखिलेश यादव ने कहा था कि यदि “डबल इंजन” सरकार एक अधिकारी की नियुक्ति पर सहमति नहीं बना पा रही है, तो राज्य और देश को कैसे प्रभावी ढंग से चलाया जा सकता है।
वहीं, अजय राय ने भी कार्यवाहक डीजीपी की नियुक्ति पर सवाल उठाए थे। उनका कहना था कि जब पुलिस प्रमुख ही कार्यवाहक पद पर हो, तो इससे कानून-व्यवस्था को लेकर सही संदेश नहीं जाता।
महिला सुरक्षा के लिए शुरू किया था मिशन शक्ति केंद्र
राजीव कृष्ण के कार्यकाल के दौरान महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए “मिशन शक्ति केंद्र” की शुरुआत की गई थी। इस पहल का उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों को मजबूत करना है। (Uttar Pradesh New DGP Rajiv Krishna) हाल ही में राजीव कृष्ण ने राज्य के एटीएस मुख्यालय का दौरा कर सुरक्षा तैयारियों, बुनियादी ढांचे और आतंकवाद विरोधी अभियानों की समीक्षा की थी।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
उन्होंने अधिकारियों को सोशल मीडिया मॉनिटरिंग, डेटा एनालिटिक्स के बेहतर उपयोग और नियमित मॉक ड्रिल आयोजित करने के निर्देश दिए थे। साथ ही, कमांडो प्रशिक्षण को और मजबूत करने के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) और अन्य प्रमुख संस्थानों के साथ समन्वय बढ़ाने पर भी जोर दिया था।
Lucknow, Uttar Pradesh: Rajeev Krishna appointed as full-time DGP of Uttar Pradesh
(File pic) pic.twitter.com/I7pqjgtiF0
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) May 31, 2026
इन्हें भी पढ़ें:
भारत, अमेरिका के मुख्य वार्ताकार एक जून से अंतरिम व्यापार समझौते पर करेंगे वार्ता
ब्रिटेन की विदेश मंत्री वैश्विक चुनौतियों पर चर्चा के लिए भारत और चीन का दौरा करेंगी
जनता 2027 के चुनावों में भाजपा की सारी तिकड़म निकाल देगी: अखिलेश यादव
अमेरिका के सहयोगी देशों ने नये खतरों का सामना करने के लिए वैश्विक एकता की अपील की
एस्टोनियाई स्टार्टअप भारत के साथ साझेदारी, उसके बड़े बाजार में प्रवेश को लेकर उत्सुक
राजस्थान के कई इलाकों में बारिश, फलोदी में अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री दर्ज

Facebook


