Myanmar Building Blast News: इस देश में इमारत में हुआ ब्लास्ट, 6 बच्चों सहित इतने लोगों की हुई मौत, 70 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से हुए घायल
Myanmar Building Blast News: पूर्वोत्तर म्यांमार में रविवार को एक इमारत में हुए विस्फोट में 46 से अधिक लोगों की मौत हो गई।
Myanmar Building Blast News/ Image Source : file
- पूर्वोत्तर म्यांमार में एक इमारत में हुआ ब्लास्ट।
- ब्लास्ट में 6 बच्चों समेत 46 लोगों की हुई मौत।
- इमारत में हुए ब्लास्ट में 70 से ज्यादा लोग हुए घायल।
Myanmar Building Blast News: बैंकॉक: पूर्वोत्तर म्यांमार में रविवार को एक इमारत में हुए विस्फोट में 46 से अधिक लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि इस इमारत में खनन गतिविधियों में इस्तेमाल के लिए विस्फोटक सामग्री रखी गई थी। बचावकर्मियों और स्थानीय मीडिया की खबरों के मुताबिक, नामखाम कस्बे के कौंगटुप गांव में दोपहर में हुए विस्फोट में लगभग 70 अन्य लोग घायल हो गए।
46 लोगों के शव बरामद
चीन सीमा से लगभग चीन किलोमीटर दक्षिण में स्थित यह क्षेत्र ताआंग नेशनल लिबरेशन आर्मी के नियंत्रण में है, जो म्यांमा की केंद्र सरकार से लड़ रहा एक जातीय सशस्त्र समूह है। (Myanmar Building Blast News) विस्फोट स्थल पर पहुंचे एक बचावकर्मी ने एक समाचार एजेंसी को बताया कि रविवार शाम तक छह बच्चों सहित 46 लोगों के शव बरामद कर लिए गए और उन्हें अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया है।
घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में करवाया गया भर्ती
Myanmar Building Blast News: बचावकर्मी ने सुरक्षा कारणों से नाम न जाहिर करने की शर्त पर बताया कि 74 घायलों को नामखाम के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है और बचाव अभियान जारी है। (Myanmar Building Blast News) एक अन्य बचावकर्मी ने बताया कि विस्फोट में कम से कम 46 लोग मारे गए और इमारत के आसपास स्थित 100 से अधिक घर क्षतिग्रस्त हो गए।
इन्हे भी पढ़ें:-
- Umaria SI Suicide Case: पुलिस लाइन में पदस्थ सब इंस्पेक्टर ने उठाया खौफनाक कदम, इस हाल में मिली लाश, पूरे महकमे में मचा हड़कंप
- Rituraj Gaikwad India A Team: चेन्नई सुपरकिंग्स का ये खिलाड़ी इंडिया-A टीम में शामिल.. उप कप्तान रियान पराग के घायल होने से मिली एंट्री.. देखें पूरा स्क्वायड
- Moradabad Road Accident News: भीषण सड़क हादसे में NIA डिप्टी एसपी की हुई मौत, गर्लफ्रेंड का गंभीर हालत में इलाज जारी, जानें कैसे हुआ दर्दनाक हादसा

Facebook


