निलवाय की घटना में शामिल इनामी नक्सली ने किया सरेंडर, DD न्यूज के कैमरा मैन सहित तीन जवान हुए थे शहीद

निलवाय की घटना में शामिल इनामी नक्सली ने किया सरेंडर, DD न्यूज के कैमरा मैन सहित तीन जवान हुए थे शहीद

निलवाय की घटना में शामिल इनामी नक्सली ने किया सरेंडर, DD न्यूज के कैमरा मैन सहित तीन जवान हुए थे शहीद
Modified Date: November 29, 2022 / 08:26 pm IST
Published Date: June 30, 2020 5:18 pm IST

दंतेवाड़ा: एंटी नक्सल आपरेशन के तहत दंतेवाड़ा पुलिस को एक और कामयाबी मिली है। दो लाख के इनामी नक्‍सली भीमा मरकाम ने कलेक्टर दीपक सोनी और एसपी डॉ अभिषेक पल्लव के समक्ष समर्पण किया है। बता दें कि भीमा मरकाम नक्सलियों की प्लाटून नंबर 24 का सक्रिय सदस्य रहा है। नक्सलियों की खोखली विचारधारा से तंग आकर भीमा मरकाम ने समर्पण किया है। समर्पण करने पर एसपी की ओर से भीमा को दस हजार रूपये की प्रोत्साहन राशि भी दी गई।

Read More: पीएम मोदी के संबोधन के बाद मंत्री अमरजीत सिंह का बड़ा बयान, कहा- पहली बार केंद्र सरकार ने हमारी मांगों को माना है, जानिए

बता दें कि कुछ दिन पहले से पुलिस ने लोन वर्राटू (घर वापस आईए) अभियान चला रखा है। इस अभियान के माध्यम से दंतेवाड़ा जिले के विभिन्न गांवों के नक्सलियों से आत्म समर्पण कर सम्मान पूर्वक जीवन यापन करने का आह्वान किया गया है। समर्पण करने वाले नक्सली भीमा पर नीलावाया में हुई घटना में शामिल होने का आरोप है। इस घटना में डीडी न्यूज के कैमरामेन सहित तीन जवान शहीद हो गए थे।

Read More: सरकार ने जारी किया परिवहन निरीक्षकों का तबादला आदेश, देखिए सूची


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"