Aban Ahmed funeral News: हाईकोर्ट ने दिखाई हमदर्दी.. अतीक अहमद के दोनों बेटों को मिली पेरोल.. छोटे भाई अबान के जनाज़े में होंगे शामिल

अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद की सड़क हादसे में मौत के बाद हाईकोर्ट ने उनके भाइयों अली और उमर अहमद को जनाजे में शामिल होने के लिए पेरोल मंजूर कर दी है।

Aban Ahmed funeral News: हाईकोर्ट ने दिखाई हमदर्दी.. अतीक अहमद के दोनों बेटों को मिली पेरोल.. छोटे भाई अबान के जनाज़े में होंगे शामिल

Aban Ahmed funeral News || Image- Siddhi file

Modified Date: August 7, 2026 / 04:26 pm IST
Published Date: August 7, 2026 4:14 pm IST
HIGHLIGHTS
  • अबान अहमद का आज होगा अंतिम संस्कार।
  • अली और उमर को मिली पेरोल।
  • सड़क हादसे की जांच जारी।

झांसी: दिवंगत माफिया और नेता अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद की गुरुवार को सड़क हादसे में मौत हो गई थे। (Aban Ahmed funeral News) हादसे के बाद उनके बड़े भाई आजम अहमद झांसी पहुंचे और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिवार को सौंपने की कार्रवाई शुरू की गई।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

इसके साथ ही जेल में बंद भाइयों को अंतिम संस्कार में शामिल करने की मांग की गई थी जिसपर हाईकोर्ट ने नरमी दिखते हुए दोनों भाइयों का पेरोल मंजूर कर लिया है। बता दें कि, आजम अहमद के दोनों भाई उमर अहमद लखनऊ जिला जेल जबकि अली अहमद झांसी जिला जेल में बंद हैं।

कैसे हुआ सड़क हादसा?

पुलिस के मुताबिक अबान अहमद अपने दोस्तों के साथ प्रयागराज से झांसी अपने बड़े भाई अली से मिलने जा रहे थे। सुबह करीब 10:30 बजे पूंछ थाना क्षेत्र के पास उनकी एसयूवी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। (Aban Ahmed funeral News) हादसे में अबान और उनके दोस्त सोनू उर्फ जाकिर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं मोहम्मद जायद, उमर अहमद और असलम घायल हो गए, जिनका इलाज झांसी मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत फिलहाल स्थिर है।

हादसे के कारणों की जांच जारी

पुलिस कई संभावित कारणों की जांच कर रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, वाहन तेज रफ्तार में था। इसी दौरान सड़क पर एक बछड़ा आ गया, जिससे बचने की कोशिश में चालक ने वाहन मोड़ा और एसयूवी डिवाइडर से टकरा गई। एक घायल ने पुलिस को बताया कि सड़क पर पड़ी ईंट से टकराने के बाद वाहन अनियंत्रित हो गया था।

झांसी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और बारिश के कारण फिसलन को हादसे की संभावित वजह माना जा रहा है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

आज प्रयागराज में हो रहा अंतिम संस्कार

पोस्टमार्टम के बाद अबान का शव प्रयागराज ले जाया जाएगा, जहां उनका अंतिम संस्कार उनके पिता अतीक अहमद की कब्र के पास किया जाएगा। गौरतलब है कि अबान, अतीक अहमद के पांच बेटों में सबसे छोटे थे। (Aban Ahmed funeral News) उनके बड़े भाई असद अहमद की वर्ष 2023 में झांसी में पुलिस मुठभेड़ में मौत हो गई थी। वहीं अली अहमद और उमर अहमद अलग-अलग जेलों में बंद हैं। उनकी मां शाइस्ता परवीन उमेश पाल हत्याकांड में वांछित हैं और वर्ष 2023 से फरार चल रही हैं।

इन्हें भी पढ़ें:

कम निवेश के बावजूद पैरा खेलों में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं पैरा खिलाड़ी: शरद कुमार

निर्यातकों के लिए ब्याज सहायता योजना के क्रियान्वयन की जिम्मेदारी निभाएगा एक्जिम बैंक: डीजीएफटी

भारत की अरिहा पंगंबम ने एरोबिक जिम्नास्टिक्स एशियाई चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता

कांग्रेस, राकांपा (शप) ने भाजपा एवं संघ पर ‘जेन-जी’ को लेकर दोहरी राजनीति करने का आरोप लगाया

रालोद के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष पद और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से रामाशीष राय ने दिया इस्तीफा


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown