अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन: मेघालय के शंकर मानथापा और केन्या की एलीसा रहे पहले पायदान पर

अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन: मेघालय के शंकर मानथापा और केन्या की एलीसा रहे पहले पायदान पर

अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन:  मेघालय के शंकर मानथापा और केन्या की एलीसा रहे पहले पायदान पर
Modified Date: November 29, 2022 / 08:38 pm IST
Published Date: February 9, 2020 3:25 am IST

नारायणपुर: आबकारी एवं उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने नारायणपुर जिले के ग्राम बासिंग, ओरछा विकासखंड के अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन के पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में विजयी धावकों को पुरस्कार वितरण किया। ‘‘अबूझमाड़ पीस हॉफ मैराथन‘‘ में पुरूष वर्ग में मेघालय के शंकर मानथापा ने 1 घंटा 2 मिनट में 21 किलोमीटर की दौड़ पूरी कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं केन्या के साइमन 1 घंटे 5 मिनट 20 सेकेण्ड में दौड़ पूरी कर दूसरे स्थान पर रहे। छत्तीसगढ़ के दल्लीराजहरा के रामनारायण 1 घंटा 8 मिनट 7 सेकण्ड में दौड़ पूरी कर तीसरे स्थान पर रहे।

Read More: अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन: PCC चीफ मोहन मरकाम, कलेक्टर PS एल्मा और बस्तर IG पी सुंदरराज ने लगाई शांति की दौड़

वहीं, महिला वर्ग में केन्या देश की एलीसा ने 1 घंटा 11 मिनट 22 सेकेन्ड में दौड़ पूरी कर पहले स्थान पर रही। वहीं दूसरे स्थान पर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की डिम्पल ने बाजी मारी। तीसरा स्थान उत्तर प्रदेश की रेनू ने प्राप्त किया। इन्होंने दौड़ 1 घंटा 17 मिनट में पूरी की। कलेक्टर पी.एस. एल्मा ने अतिथियों का स्वागत किया और मैराथन आयोजन के उदेश्य पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में लोकसभा सांसद बस्तर दीपक बैज, विधायक कोण्डागांव मोहन मरकाम, विधायक नारायणपुर चंदन कश्यप नगर पालिका अध्यक्ष मती सुनीता मांझी, रजनू नेताम मौजूद रहे।

Read More: आज दुर्ग, कांकेर और गरियाबंद के दौरे पर रहेंगे सीएम भूपेश बघेल, इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल

प्रथम स्थान पर आने वाले विजेताओं को मैडल और 1 लाख 61 हजार रूपए की नकद राशि से पुरस्कृत किया गया। वही द्वितीय स्थान को 61 हजार रूपए और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेताओं को 31 हजार रूपए की नकद राशि और मैडल से पुरस्कृत किया गया। मैराथन दौड में 10 स्थान प्राप्त करने वालों को भी पुरस्कृत किया गया।

Read More: जैसे ही जज ने सुनाई सजा, कोर्ट परिसर से फरार हुआ दोषी, तलाश में जुटी पुलिस

इसके साथ ही नारायणपुर जिले और ओरछा विकास खंड के 10 पुरूष वर्ग और 10 महिला वर्ग को भी मैडल और 10-10 हजार रूपए की नकद राशि देकर सम्मानित किया गया। मंत्री कवासी लखमा ने सभी धावकों को अपनी शुभकामनाएं दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मैराथन दौड़ के लिए छत्तीसगढ़ समेत देश के विभिन्न राज्यों और केन्या देश के 6 धावकों सहित 11 हजार से अधिक धावकों ने ऑनलाइन पंजीयन कराया था। मैराथन दौड़ आज सवेरे 7 बजे जिला मुख्यालय के उच्चतर माध्यमिक विधालय मैदान से शुरू हुई। दौड़ को कोण्डागांव विधायक मोहन मरकाम और विधायक नारायणपुर चंदन कश्यम ने हरी झंडी दिखाई।

Read More: पद्मश्री महादेव प्रसाद पांडेय का निधन, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बीते कई दिनों से चल रहे थे बीमार


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"