नकली रेमडेसिविर मामले में जारी है कार्रवाई, सरबजीत सिंह मोखा की पत्नी और सिटी हॉस्पिटल की मैनेजर गिरफ्तार

नकली रेमडेसिविर मामले में जारी है कार्रवाई, सरबजीत सिंह मोखा की पत्नी और सिटी हॉस्पिटल की मैनेजर गिरफ्तार

नकली रेमडेसिविर मामले में जारी है कार्रवाई, सरबजीत सिंह मोखा की पत्नी और सिटी हॉस्पिटल की मैनेजर गिरफ्तार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:16 pm IST
Published Date: May 18, 2021 3:56 am IST

जबलपुर, मध्यप्रदेश। जबलपुर में नकली रेमडेसीविर इंजेक्शन मामले में एसआईटी और जबलपुर की ओमती थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मामले की जांच कर रही एसआईटी ने मुख्य आरोपी और सिटी हॉस्पिटल के डायरेक्टर सरबजीत सिंह मोखा की पत्नी जसमीत कौर और अस्पताल की मैनेजर सोनिया खत्री को गिरफ्तार कर लिया है।

एसआईटी को यह पुख्ता सबूत मिले हैं कि मौका की पत्नी जसमीत और सिटी हॉस्पिटल की मैनेजर सोनिया खत्री इस पूरे गोरखधंधे में मोखा की अहम राजदार रही है, साथ ही साथ मौखा की पत्नी और सिटी हॉस्पिटल की मैनेजर दोनों पर नकली रेमडेसिविर मामले में सबूत मिटाने के आरोप है।

Read More News: 25 मई से ऑनलाइन होगी स्नातक और स्नाकोत्तर के फाइनल ईयर की परीक्षाएं, अटल बिहारी वाजपेयी यूनिवर्सिटी ने जारी की अधिसूचना

एसआईटी को पता चला है कि सरबजीत सिंह मोखा की पत्नी जसमीत ने अपने घर में नकली इंजेक्शन अपने नौकरों से तोड़वा कर फेंक दिए थे। वहीं सिटी हॉस्पिटल की मैनेजर सोनिया पर आरोप है कि उसने मामले की जांच प्रभावित करने के लिए उन मरीजों के दस्तावेजों में छेड़खानी की जिन्हें नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन हॉस्पिटल में लगाए गए थे।

Read More News: राहुल देव शर्मा होंगे नये विधानसभा CSP, नया संभाग बनने के बाद हुई पहली पदस्थापना, आदेश जारी

बता दें कि मोखा के अलावा जसमीत और उनके दोनों बेटे और बहू सिटी हॉस्पिटल के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में मेंबर है। मामले की जांच कर रही पुलिस की एसआईटी के सदस्य और जबलपुर के एडिशनल एसपी रोहित कासवानी का कहना है कि मौखा की पत्नी और हॉस्पिटल की मैनेजर के खिलाफ पुख्ता सबूत हैं इसलिए उन्हें गिरफ्तार किया गया है और अब उनसे विस्तृत पूछताछ की जाएगी।

Read More News: अपनों पे सितम! साहबजी ये ठीक नहीं…छत्तीसगढ़ में अधिकारी और कर्मचारी अपने ही सीनियर अफसर और विभाग के


लेखक के बारे में