शहीद के साथ प्रशासन का ये कैसा रवैया? 12 घंटे बाद भी नहीं किया गया जवान के शव का पोस्टमार्टम

शहीद के साथ प्रशासन का ये कैसा रवैया? 12 घंटे बाद भी नहीं किया गया जवान के शव का पोस्टमार्टम

शहीद के साथ प्रशासन का ये कैसा रवैया? 12 घंटे बाद भी नहीं किया गया जवान के शव का पोस्टमार्टम
Modified Date: November 29, 2022 / 08:54 pm IST
Published Date: October 8, 2019 2:28 pm IST

दंतेवाड़ा: राज्य की सुरक्षा के लिए जान की बाजी लगाने वाले जवानों के खिलाफ प्रशासन का गैरजिम्मदाराना रवैया सामने आया है। दरअसल सर्चिंग के दौरान शहीद हुए जवान की डेड बॉडी का अभी तक पोस्टमार्टम नहीं किया जा स​का है। जबकि मौत के बाद लगभग 12 घंटे से अधिक समय ​बीत चुका है।

Read More: रावण दहन तो दूर, दशहरा का नाम सुनकर ही कांप उठती है लोगों की रूह, जानिए ऐसा क्या हुआ था यहां

गौरतलब है कि कटेकल्याण इलाके में बडे माओवादी लीडरों के जमावडे की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर 400 जवानों को 15 अलग अलग टुकड़ियों में सर्चिंग के लिए निकाला गया। डब्बा कुन्ना में जवान सर्चिंग कर ही रहे थे कि एक जवान कैलाश नेताम की हार्ट अटैक से मौत हो गई। जवान की लाश को जंगल से बाहर निकाला जा रहा था कि घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने सर्चिंग पार्टी पर हमला कर दिया। जवाबी फायरिंग में जवानों ने एक वर्दीधारी नक्सली को मार गिराया। साथ ही मौके से इंसास के दो मैगजीन, एक पिस्टल, एक बम समेत दस्तावेज बरामद किए गए हैं।

Read More: मुंह से लिखकर पास की नीट परीक्षा, दोनों हाथ न होने का हवाला देकर मेडिकल बोर्ड ने इंटरव्यू में किया रिजेक्ट

<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/zJnR5ke4HIk” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"