बीजापुर में बहने लगी विकास की गंगा….पहले सड़क, फिर बिजली, मुफ्त कनेक्शन मिलने से गदगद हुए ग्रामीण

बीजापुर में बहने लगी विकास की गंगा....पहले सड़क, फिर बिजली, मुफ्त कनेक्शन मिलने से गदगद हुए ग्रामीण

बीजापुर में बहने लगी विकास की गंगा….पहले सड़क, फिर बिजली, मुफ्त कनेक्शन मिलने से गदगद हुए ग्रामीण
Modified Date: November 29, 2022 / 07:51 pm IST
Published Date: May 28, 2021 6:01 pm IST

बीजापुर: उसूर ब्लॉक के तर्रेम में सड़क बन जाने के बाद अब बिजली भी पहुंच गई है। गांव के घरों में निःशुल्क घरेलू बिजली कनेक्शन पहुंचने से ग्रामीणों के घर रौशन हो गए हैं। ग्रामीणों ने गांव में बिजली कनेक्शन के लिए सरकार के पहल को सराहनीय बताते हुए सरकार के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

Read More: किन्नर से यौन संबंध बनाना चाहता था युवक, फिर हुआ ऐसा कुछ की 6 लोगों ने मिलकर कर दी हत्या, देखें क्या है मामला

बासागुड़ा से लगभग 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित करीब 3500 की आबादी वाले तर्रेम तक सुरक्षा बलों के कड़ी सुरक्षा के बीच सड़क निर्मित होने के बाद अब आस-पास के इलाकों में विकास होने लगा है। क्षेत्र के गांवों में पंचायत भवन बनाए जा रहे हैं तो वहीं राशन की दुकान और आंगनबाड़ी केंद्र, उप स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण जारी है। तर्रेम के विभिन्न पारे-टोले में से डुमनपारा के 32 घरों सहित आवासपारा और सरपंचपारा के 12 घरों में निःशुल्क घरेलू बिजली कनेक्शन प्रदान किया गया है।

Read More: 10 जिलों के आउटसोर्स कर्मचारियों को दिया जा रहा कलेक्टर दर से कम वेतन, खुलासा होने के बाद कंपनियों को जारी हुआ नोटिस


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"