MP Road Accident News: प्रदेश में हादसों का शनिवार, तेज रफ्तार ने छीनी आधा दर्जन से ज्यादा जिंदगियां, इलाकों में मचा हड़कंप
MP Road Accident News: मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों में भीषण सड़क हादसे हुए हैं। इन हादसों में 8 लोगों की मौत हो गई है।
MP Road Accident News/Image Credit: AI
- मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों में भीषण सड़क हादसे हुए हैं।
- इन हादसों में 8 लोगों की मौत हो गई है।
- पहला हादसा राजगढ़ और दूसरा हादसा नरसिंहपुर में हुआ है।
MP Road Accident News: राजगढ़/नरसिंहपुर: मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों में भीषण सड़क हादसे हुए हैं। इन हादसों में 8 लोगों की मौत हो गई है। पहला हादसा राजगढ़ जिले में हुआ है। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है। इस हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई है। इस भीषण सड़क हादसे की खबर मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और कार में मौजूद लोगों को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही पांचों की मौत हो चुकी थी।
कैसे हुआ हादसा?
मिली जानकारी के अनुसार, राजगढ़ जिले के पचोर-खुजनेर रोड पर भीलखेड़ी जोड़ के पास एक तेज रफ़्तार कार अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई। (MP Road Accident News) हादसे में कार सवार सभी पांचों लोगों की मौके पर ही स्थिति बेहद गंभीर हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और राहत कार्य शुरू कर सभी को तत्काल खुजनेर अस्पताल पहुंचाया, जहाँ डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद पांचों को मृत घोषित कर दिया।
नरसिंहपुर में तीन मजदूरों की हुई मौत
MP Road Accident News: वहीं, दूसरी ओर नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव रोड पर एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा उस वक्त हुआ जब पिपासरा गांव के रहने वाले तीन व्यक्ति एक ही बाइक पर सवार होकर मजदूरी का काम करने जा रहे थे। मृतकों की पहचान प्रहलाद लोधी, प्रकाश लोधी और शिवम ठाकुर के रूप में हुई है। हादसे के तुरंत बाद आरोपी ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। गोटेगांव पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Suhagrat me Dulhe ki Maut: सुहागरात पर ही मचा हड़कंप, चूड़ी तोड़कर रोने लगी दुल्हन, कमरे की हालात देख परिजनों के उड़े होश, जानें क्या है मामला
- Assam Flood Latest Update News: असम में बाढ़ ने मचाया हाहाकार, अब तक 60 से ज्यादा लोगों की मौत, इतने लाख लोग हुए प्रभावित
- Education Minister Resigns News: शिक्षा मंत्री यवेट बेरी ने दिया इस्तीफा, शिक्षा विभाग के दो अधिकारियों ने किया भ्रष्टाचार, कहा- गलती मेरी नहीं…जिम्मेदारी तो है

Facebook


