Education Minister Resigns News: शिक्षा मंत्री यवेट बेरी ने दिया इस्तीफा, शिक्षा विभाग के दो अधिकारियों ने किया भ्रष्टाचार, कहा- गलती मेरी नहीं…जिम्मेदारी तो है

Education Minister Resigns News: शिक्षा मंत्री यवेट बेरी ने दिया इस्तीफा, शिक्षा विभाग के दो अधिकारियों ने किया भ्रष्टाचार, कहा- गलती मेरी नहीं...जिम्मेदारी तो है

Education Minister Resigns News: शिक्षा मंत्री यवेट बेरी ने दिया इस्तीफा, शिक्षा विभाग के दो अधिकारियों ने किया भ्रष्टाचार, कहा- गलती मेरी नहीं…जिम्मेदारी तो है

Education Minister Resigns News: शिक्षा मंत्री यवेट बेरी ने दिया इस्तीफा, शिक्षा विभाग के दो अधिकारियों ने किया भ्रष्टाचार, कहा- गलती मेरी नहीं...जिम्मेदारी तो है / Image: AI Generated

Modified Date: July 25, 2026 / 01:01 pm IST
Published Date: July 25, 2026 1:01 pm IST
HIGHLIGHTS
  • शिक्षा मंत्री यवेट बेरी ने पद से इस्तीफा दिया
  • स्कूल पुनर्निर्माण ठेके में प्रशासनिक गड़बड़ी के बाद लिया फैसला
  • NEET परीक्षा विवाद के बीच छात्रों ने नैतिक जिम्मेदारी का मुद्दा उठाया

नई दिल्ली: Education Minister Resigns News नीट पेपर लीक मामले को लेकर ​केंद्रीय शिक्ष मंत्री धमेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी पिछले करीब 27 दिनों से दिल्ली के जंतर-मंतर में डटी हुई है। इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थकों ने बीते दिनों संसद का घेराव करने की कोशिश भी की। हालांकि सरकार और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रतिनिधियों के बीच दो दौर की बैठक हो चुकी है, लेकिन अभी तक कोई नतीजा नहीं निकल पाया है। लेकिन इस बीच खबर आ रही है कि ऑस्ट्रेलियन कैपिटल टेरिटरी (ACT) की शिक्षा मंत्री यवेट बेरी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

शिक्षा मंत्री ने दिया इस्तीफा

Education Minister Resigns News मिली जानकारी के अनुसार शिक्षा विभाग के दो वरिष्ठ अधिकारियों पर सरकारी स्कूल के पुननिर्माण के ठेके में चहेतों को लाभ पहुंचाने के इरादे से हस्तक्षेप करने का आरोप लगा था। इस आरोप के बाद शिक्षा विभाग ने मामले की जांच की, जिसके दोनों आरोपी दोषी पाए गए। वहीं, अधिकारियों पर आरोप सिद्ध होने के बाद ऑस्ट्रेलियन कैपिटल टेरिटरी (ACT) की शिक्षा मंत्री यवेट बेरी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

गलती मेरी नहीं, लेकिन जवाबदारी मेरी थी: यवेट बेरी

यवेट बेरी ने इस्तीफा देते हुए कहा कि मंत्री के तौर पर विभाग में हुई गंभीर प्रशासनिक चूक की अंतिम जिम्मेदारी उनकी है। उन्होंने कहा कि भले ही उन्होंने कोई गलत काम नहीं किया, लेकिन लोकतांत्रिक व्यवस्था में मंत्री अपने विभाग के कामकाज के लिए जवाबदेह होता है। इसी सिद्धांत का सम्मान करते हुए उन्होंने पद छोड़ने का फैसला किया। हालांकि वह विधायक के रूप में जनता की सेवा जारी रखेंगी।

भारत में भी इस्तीफे की मांग तेज

दूसरी ओर भारत में भी NEET पेपर लीक और परीक्षा प्रणाली में गड़बड़ियों को लेकर छात्र लगातार आंदोलन कर रहे हैं। जंतर-मंतर समेत कई राज्यों में प्रदर्शन कर रहे छात्र ऑस्ट्रेलिया की इस घटना का उदाहरण देते हुए कह रहे हैं कि जब वहां बिना व्यक्तिगत दोष के मंत्री ने नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दे दिया, तो भारत में भी शिक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवालों के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पद छोड़ना चाहिए।

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"