कोरोना से बचने लगवाई वैक्सीन, पैरों में आ गई जान, उठ खड़ा हुआ 2 साल से खाट में पड़ा शख्स

कोरोना से बचने लगवाई वैक्सीन, पैरों में आ गई जान, उठ खड़ा हुआ 2 साल से खाट में पड़ा शख्स

कोरोना से बचने लगवाई वैक्सीन, पैरों में आ गई जान, उठ खड़ा हुआ 2 साल से खाट में पड़ा शख्स
Modified Date: November 29, 2022 / 07:53 pm IST
Published Date: June 28, 2021 11:04 am IST

अंबिकापुर: कोरोना वैक्सीन को लेकर लोगों की तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही है। कोई कहता है उसके शरीर में चुंबकीय शक्ति आ गई है, तो किसी को सुनाई देना बंद हो गया। लेकिन सरगुजा जिले के उदयपुर ब्लॉक के पलका गांव में रहने वाले संधुराम सोरी की भी सुनिए…इनका कहना है कि दो महीने पहले तक ये चल-फिर नहीं सकते थे, लेकिन वैक्सीन लगाने के बाद इनके पैरों में जान आ गई है। बल्कि अब वो पूरी तरह स्वस्थ हैं।

Read More: Containment zone list raipur 2021 : रायपुर में नाइट कर्फ्यू का आदेश, रात 8 से सुबह 6 बजे तक रहेगी पाबंदी, निर्देश जारी 

दरअसल संधुराम करीब दो साल से खाट पर ही थे, ऐसे में अप्रैल महीने में उन्हें 45 प्लस के तहत कोरोना की वैक्सीन लगाई गई, जिसके बाद ये बदलाव आया। बीएमओ और स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव जाकर इसकी तहकीकात कर चुकी है। स्वास्थ विभाग इसे रिसर्च का विषय मान रहा है।

Read More: New unlock Guideline raipur Chhattisgarh : रायपुर आने वालों को दिखाना होगा RTPCR रिपोर्ट, शादी में 50 लोग ही हो सकेंगे शामिल


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"