शादी के चार माह बाद तलाक-तलाक-तलाक, युवती के परिजन दहेज में नहीं दे पाए कार, तो युवक ने तोड़ दिया नाता

शादी के चार माह बाद तलाक-तलाक-तलाक, युवती के परिजन दहेज में नहीं दे पाए कार, तो युवक ने तोड़ दिया नाता

शादी के चार माह बाद तलाक-तलाक-तलाक, युवती के परिजन दहेज में नहीं दे पाए कार, तो युवक ने तोड़ दिया नाता
Modified Date: November 29, 2022 / 08:16 pm IST
Published Date: March 11, 2021 3:35 pm IST

भोपाल: केंद्र की मोदी सरकार ने तीन तलाक के खिलाफ कानून तो बनाए हैं, बावजूद इसके लागातार ​इस कानून का उल्लंघन किया जा रहा है। लगातार मुस्लिम महिलाएं ट्रिपल तलाक का शिकार हो रही है। ऐसा ही एक मामला मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से सामने आया है, जहां एक युवती को शादी के चार माह बाद ही उसके पति ने तलाक दे दिया। बताया गया कि युवती के पति ने दहेज में कार की मांग की थी, लेकिन नहीं मिलने पर उसने अपनी पत्नी को तलाक दे दिया। मामले में पीड़िता ने थाने में ​एफआईआर दर्ज कराई है।

Read More: छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन का हल्ला बोल, 12 को 40 हजार से ज्यादा सहायक शिक्षक सीएम हाउस का करेंगे घेराव

मिली जानकारी के अनुसार मामला शाहजहांनाबाद थाना क्षेत्र के ईदगाह हिल्स का है, जहां रहने वाली एक युवती की शादी चार माह पहले एक प्राइवेट कंपनी में काम करने वाले युवक से हुई थी। युवती के पति ने शादी के समय दहेज में कार की मांग की थी, लेकिन युवती के परिजन कार नहीं दे पाए। इसके बाद आरोपी पति ने नियमों और भावनाओं को ताक में रखकर युवती के घर पहुंचा और उसे तीन बार तलाक-तलाक-तलाक कहकर रिश्ता खत्म कर दिया।

Read More: कई इलाकों में लगाया जा जाएगा सख्त लॉकडाउन, बैठक के बाद जारी होगा निर्देश, इस राज्य के मुख्यमंत्री ने कही ये बात

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"