जारी रहेगा डीएड-बीएड संघ का आंदोलन, शिक्षा मंत्री से मुलाकात के बाद भी नहीं निकला कोई हल

जारी रहेगा डीएड-बीएड संघ का आंदोलन, शिक्षा मंत्री से मुलाकात के बाद भी नहीं निकला कोई हल

जारी रहेगा डीएड-बीएड संघ का आंदोलन, शिक्षा मंत्री से मुलाकात के बाद भी नहीं निकला कोई हल
Modified Date: November 29, 2022 / 08:01 pm IST
Published Date: June 8, 2021 10:13 am IST

रायपुर: बीएड- डीएड के हजारों कैंडिडेट चयन के बाद भी नियुक्ति की मांग को लेकर मोर्चा खोल दिया है। संघ के सदस्यों ने शिक्षा मंत्री से मुलाकात कर अपनी मांगों से अवगत कराया, लेकिन मुलाकात बेनतीजा रही। इसके बाद डीएडबीएड संघ ने आंदोलन जारी रखने की बात कही है।

Read More: 12वीं की परीक्षा के विषय और प्रक्रिया पर उठे सवाल, भाजयुमो ने जिला कलेक्टरों के नाम राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन 

डीएडबीएड संघ के लोगों का कहना है कि 30 जून तक अपने अपने घरों के बाहर धरना देंगे। वहीं, शिक्षा मंत्री डॉ प्रेम साय सिंह टेकाम ने कहा है कि कोरोना कम होने और स्कूल खुलने पर चयनीत अभ्यर्थियों को नियुक्ति दी जाएगी।

Read More: 6 करोड़ PF खाताधारकों के लिए बड़ी खबर, EPFO ने इस नियम में किया बदलाव, तत्काल अपडेट करें अकाउंट वरना रुक जाएगा पैसा

बता दें छत्तीसगढ़ प्रशिक्षित बीएड-डीएड संघ नियुक्ति को लेकर आज CM हाउस का घेराव करने वाले थे। संघ ने ऐलान किया था कि यदि मांगे नहीं मानी गई तो 9 जून से भूख हड़ताल करेंगे। बीएड- डीएड के हजारों कैंडिडेट चयन के बाद भी नियुक्ति नहीं मिलने से सरकार से नाराज हैं। बता दें कि कोरोनाकाल में संघ काफी समय से खामोश बैठा था। लॉकडाउन हटते ही छत्तीसगढ़ प्रशिक्षित बीएड- डीएड संघ ने अपना आंदोलन तेज करने की रणनीति बनाई थी।

Read More: दो युवकों ने युवती पर फेंका एसिड, इलाज के लिए अस्पताल भेजी गई पीड़िता, एक आरोपी गिरफ्तार


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"