सजायाफ्ता कैदी की मौत के बाद आरक्षक ने दी मुखाग्नि, बुजुर्ग माता-पिता ने रायपुर आने में जताई थी असमर्थता
सजायाफ्ता कैदी की मौत के बाद आरक्षक ने दी मुखाग्नि, बुजुर्ग माता-पिता ने रायपुर आने में जताई थी असमर्थता
रायपुर। पुलिस का एक मानवीय और जिम्मेदारी से भरा कदम सामने आया है। केंद्रीय जेल रायपुर में सजायाफ्ता कैदी की मौत हो जाने पर गंज थाने में पदस्थ आरक्षक ने ही उसका अंतिम संस्कार किया।
ये भी पढ़ें- तेलंगाना में 29 मई तक रहेगा लॉक डाउन, हालात को देखते हुए सरकार ने ज…
बताया जा रहा है कि रायपुर केंद्रीय जेल में हत्या के आरोप में सजा काट रहे 31 साल के कैदी सहेत्तर राम की शहर के ही एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई, जिसके बाद जेल प्रशासन ने सरगुजा जिले में स्थित कैदी के गृह ग्राम बतौली में उसकी मौत की सूचना दी। लेकिन गरीब और बुजुर्ग मां बाप ने लॉकडाउन के माहौल में रायपुर आने में असमर्थता जताई।
ये भी पढ़ें- नहीं होगी 10वीं बोर्ड की बची हुई परीक्षाएं, मानव संसाधन मंत्रालय ने…
इसके बाद गंज थाने में पदस्थ आरक्षक मनमोहन तांदुलाने ने जेल प्रहरियों के साथ मिलकर अपने मूल कर्तव्यों के दौरान मानवीय कर्तव्यों का भी निर्वहन किया। देवेंद्र नगर मुक्तिधाम में मृतक का पूरे विधि विधान से अंतिम संस्कार किया गया।

Facebook


