ICC Cricket World Cup 2027 LOGO: ICC ने जारी किया 2027 क्रिकेट विश्वकप का Logo.. 24 सालों बाद इस महाद्वीप में खेला जाएगा सबसे बड़ा टूर्नामेंट, मुकाबलों के लिए शहर भी तय

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने 2027 क्रिकेट विश्व कप का लोगो, ब्रांड पहचान और मेजबान शहरों का अनावरण कर दिया है। दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में होने वाला यह टूर्नामेंट 24 वर्ष बाद अफ्रीकी महाद्वीप में लौटेगा।

ICC Cricket World Cup 2027 LOGO: ICC ने जारी किया 2027 क्रिकेट विश्वकप का Logo.. 24 सालों बाद इस महाद्वीप में खेला जाएगा सबसे बड़ा टूर्नामेंट, मुकाबलों के लिए शहर भी तय

ICC Cricket World Cup 2027 LOGO || ICC Twitter File

Modified Date: July 31, 2026 / 08:59 pm IST
Published Date: July 31, 2026 8:51 pm IST
HIGHLIGHTS
  • चौबीस वर्षों बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप।
  • चौदह टीमें और सत्तावन मुकाबले नए प्रारूप में होंगे।
  • नामीबिया पहली बार वरिष्ठ आईसीसी टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा।

जोहान्सबर्ग: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने गुरुवार को ICC क्रिकेट विश्व कप 2027 के लोगो, ब्रांड पहचान और मेजबान शहरों का ऑफिशियल अनावरण कर दिया। दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में होने वाला यह टूर्नामेंट 24 साल बाद अफ्रीकी महाद्वीप में आयोजित होगा। (ICC Cricket World Cup 2027 LOGO) इस मौके पर ICC अध्यक्ष जय शाह ने इसे क्रिकेट के लिए “ऐतिहासिक क्षण” बताते हुए कहा कि यह टूर्नामेंट दुनिया भर के प्रशंसकों को एकजुट करेगा और अफ्रीका की संस्कृति, विविधता और मेहमाननवाजी को वैश्विक मंच पर प्रदर्शित करेगा।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

12 शहरों में खेले जाएंगे 57 मुकाबले

ICC पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2027 में दुनिया की 14 सर्वश्रेष्ठ टीमें हिस्सा लेंगी और कुल 57 मैच खेले जाएंगे। टूर्नामेंट की थीम “Three Nations, One Heartbeat” रखी गई है, जो तीनों मेजबान देशों की एकता और साझा भावना को दर्शाती है। प्रतियोगिता के मुकाबले दक्षिण अफ्रीका के 8, जिम्बाब्वे के 3 और नामीबिया की राजधानी विंडहोक सहित कुल 12 मैदानों पर खेले जाएंगे। नामीबिया पहली बार किसी सीनियर ICC टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा।

नए प्रारूप में खेला जाएगा विश्व कप

विश्व कप 2027 नए तीन चरणों वाले प्रारूप में खेला जाएगा। शुरुआत सुपर सीरीज़ से होगी, जिसमें रैंकिंग की 12वीं से 14वीं टीमों के बीच मुकाबले होंगे और विजेता अगले चरण में पहुंचेगा। (ICC Cricket World Cup 2027 LOGO) इसके बाद 12 टीमों को दो समूहों में बांटा जाएगा, जहां से शीर्ष तीन-तीन टीमों और सर्वश्रेष्ठ चौथे स्थान वाली टीम सुपर-7 चरण में पहुंचेगी। सुपर-7 के बाद शीर्ष चार टीमें सेमीफाइनल खेलेंगी और फिर विजेता टीमें फाइनल में भिड़ेंगी।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

2003 के बाद फिर अफ्रीका में विश्व कप

इससे पहले 2003 में दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और केन्या ने संयुक्त रूप से विश्व कप की मेजबानी की थी। वहीं पिछला विश्व कप 2023 में भारत में खेला गया था, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने फाइनल में भारत को हराकर खिताब जीता था। 2027 का टूर्नामेंट अफ्रीकी दर्शन ‘उबुंटू’ (मैं हूं क्योंकि हम हैं) की भावना पर आधारित होगा और महाद्वीप की सांस्कृतिक विविधता, परंपराओं और खेल भावना को दुनिया के सामने पेश करेगा।

इन्हें भी पढ़ें:

भारतीय मूल के अमेरिकी सर्जन ने नाक के रास्ते गोल्फ की गेंद के आकार का मस्तिष्क ट्यूमर निकाला

अंडमान निकोबार के द्वीपों तक गैस सिलेंडर पहुंचाने के लिए जहाज किराए पर लेगी इंडियन ऑयल

एप्पल ने जून तिमाही में 109.4 अरब डॉलर का रिकॉर्ड राजस्व कमाया, महंगे चिप से दबाव बढ़ा

महाराष्ट्र सरकार ने फैसले में संशोधन किया : अब मंत्रियों को भी मिलेंगे मुद्रित अखबार

मंत्रालय की कैंटीन को एफडीए का स्वच्छता प्रमाणपत्र मिलने पर अदालत ने सवाल उठाए, निष्पक्ष रवैया अपनाने को कहा

 

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown