Terrorist Attack in Jammu & Kashmir : जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर आतंकी हमला, छत्तीसगढ़ के मजदूर की मौत, सुरक्षाबलों ने इलाके में की घेराबंदी
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले के केलम इलाके में आतंकियों ने गैर-कश्मीरी मजदूरों पर फायरिंग कर दी। हमले में एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। घटना के बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है.
Terrorist Attack in Jammu & Kashmir / Image Source : FILE
- कुलगाम में गैर-कश्मीरी मजदूरों पर आतंकी हमला।
- एक की मौत, दूसरे का अस्पताल में इलाज जारी।
- हमले के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा एजेंसियों का सर्च ऑपरेशन।
कुलगाम : जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले से आतंकी हमले की खबर सामने आई है। कुलगाम के केलम इलाके में आतंकवादियों ने गैर-कश्मीरी मजदूरों को निशाना बनाकर अंधाधुंध गोलीबारी कर दी। इस हमले में छत्तीसगढ़ के रहने वाले एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दूसरा मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया है।
छत्तीसगढ़ के थे दोनों मजदूर
आतंकी हमले में शिकार हुए पीड़ितों की पहचान छत्तीसगढ़ निवासी दीपक और भूपेंद्र कुमार के रूप में हुई है। आतंकियों द्वारा की गई फायरिंग के बाद दोनों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने दीपक को मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायल भूपेंद्र कुमार का अस्पताल में इलाज जारी है और उनकी हालत पर नजर रखी जा रही है।
जाँच में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की कड़ी घेराबंदी कर दी है। हमलावर आतंकियों की धरपकड़ के लिए इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। सुरक्षाबल कुलगाम और आसपास के क्षेत्रों में तलाशी अभियान चला रहे हैं ताकि इस वारदात में शामिल आतंकियों का जल्द से जल्द पकड़ा जा सके।
ये भी पढ़ें
- Ruchika Singh FIR News: ‘अपशब्द कहने पर आपराधिक केस नहीं बनता’… रुचिका सिंह के समर्थन में बोले CJP नेता, पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल
- MP Lokayukta Trap Today: रिश्वतखोर रोजगार सहायक गिरफ्तार, पीएम आवास की किस्त के लिए मांगी थी रिश्वत, इतने हजार लेते ही लोकायुक्त ने रंगे हाथ दबोचा
- Singrauli Security Gaurd Viral Video : डॉक्टर खड़े देखते रहे… सिक्योरिटी गार्ड करता रहा मरीज का इलाज! VIDEO ने खोल दी सरकारी अस्पताल की पोल

Facebook


