अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित सभी 22 जनपद सदस्य निकले बैठक छोड़कर, CEO की कार्यप्रणाली से थे नाराज
अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित सभी 22 जनपद सदस्य निकले बैठक छोड़कर, CEO की कार्यप्रणाली से थे नाराज
बेमेतरा: जनपद सदस्यों की गुरुवार को कई अहम मुद्दों पर चर्चा के लिए बैठक बुलाई गई थी, लेकिन बैठक शुरू होने के ही कुछ देर बार अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित सभी 22 सदस्य बैठक छोड़कर निकल गए। बताया जा रहा है कि सभी सदस्य जनपद पंचायत CEO की कार्यप्रणाली से नाराज थे और इसी बात को लेकर उन्होंने बैठक का विरोध किया है।
मिली जानकारी के अनुसार लंबे समय से बेमेतरा जनपद पंचायत CEO की कार्यप्रणाली को लेकर सदस्यों में नाराजगी चल रही है। जनपद पंचायत सदस्यों की नाराजगी आज हुए बैठक में फूट पड़ा और अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित सभी 22 सदस्य बैठक छोड़कर निकल गए।

Facebook


