सभी शासकीय कार्यालयों का किया जाएगा सेनेटाइजेशन, सीएम भूपेश बघेल ने मुख्य सचिव को दिए निर्देश

सभी शासकीय कार्यालयों का किया जाएगा सेनेटाइजेशन, सीएम भूपेश बघेल ने मुख्य सचिव को दिए निर्देश

सभी शासकीय कार्यालयों का किया जाएगा सेनेटाइजेशन, सीएम भूपेश बघेल ने मुख्य सचिव को दिए निर्देश
Modified Date: November 29, 2022 / 08:12 pm IST
Published Date: April 27, 2020 1:31 pm IST

रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा सभी शासकीय कार्यालयों में काम-काज प्रारंभ करने के पूर्व उन्हें सेनेटाइजेशन करने के निर्देश मुख्य सचिव को जारी किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कोविड-19 के संक्रमण से बचाव के लिए ‘सेनेटाइजेशन ड्राईव‘ चलाकर कार्यालयों की साफ-सफाई, सेनेटाइजेशन, रंग-रोगन, हाथ धोने की व्यवस्था जैसी तैयारियां जल्द से जल्द करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। कोरोना संक्रमण से बचाव कार्य के लिए राज्य सरकार द्वारा सभी जिलों को पूर्व में 25-25 लाख रूपए की राशि भी जारी की गई है।

Read More: डोनाल्ड ट्रंप ने खुद को बताया सबसे मेहनती राष्ट्रपति! अमेरिकी मीडिया पर जमकर बरसे.. फिर दे डाली बड़ी चेतावनी

बघेल ने निर्देश में कहा है कि निकट भविष्य में ‘लाॅकडाउन‘ समाप्त होने एवं शासकीय कार्यालयों में काम-काज आरंभ होना संभावित है। शासकीय कार्यालयों में बड़ी संख्या में आमजनों का आना भी स्वाभाविक है। देशव्यापी इस आपदा का प्रभाव लम्बी अवधि तक रहना निश्चित है। इसलिए कार्यालयों में सेनेटाइजेशन आवश्यक है। ताकि कोविड-19 वायरस के प्रसार की गति को नियंत्रित रखा जा सके।

Read More: कोरोना से जंग जीतकर लौटे स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी को ड्यूटी पर आने का आदेश, कल से दो शिफ्ट में काम करेंगे अधिकारी-कर्मचारी


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"