छत्तीसगढ़ के सभी स्कूलों-कॉलेजों में 31 मार्च तक छुट्टी का ऐलान, समीक्षा बैठक के बाद सीएम भूपेश बघेल ने लिया फैसला

छत्तीसगढ़ के सभी स्कूलों-कॉलेजों में 31 मार्च तक छुट्टी का ऐलान, समीक्षा बैठक के बाद सीएम भूपेश बघेल ने लिया फैसला

छत्तीसगढ़ के सभी स्कूलों-कॉलेजों में 31 मार्च तक छुट्टी का ऐलान, समीक्षा बैठक के बाद सीएम भूपेश बघेल ने लिया फैसला
Modified Date: November 29, 2022 / 08:51 pm IST
Published Date: March 12, 2020 4:35 pm IST

रायपुर: कोरोना वायरस को लेकर दुनिया के कई देशों में हड़कंप मचा हुआ है। चीन में अब तक 3000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, कोरोनावायरस अब भारत में भी पांव पसार चुका है। भारत में अब तक 74 पॉजीटिव मरीज पाए गए हैं। हालात को देखते हुए सीएम भूपेश बघेल ने भी गुरुवार को कोरोनावायरस के संबंध में प्रदेश के अधिकारियों और कर्मचारियों की बैठक ली। बैठक के बाद सभी स्कूलों और कॉलेजों में 31 मार्च तक छुट्टी का ऐलान किया गया है।

Read More: ज्योतिरादित्य बोले- कोई सिंधिया परिवार को ललकारे बर्दाश्त नहीं, सब कुछ छोड़कर दिल लेकर आया भाजपा में

मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली से लौटते ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कोरोना के संबंध में आपात बैठक बुलाई थी। बैठक के बाद केंद्र सरकार की एडवाइजरी के अनुरूप कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैें। सीएम भूपेश बघेल ने बैठक के दौरान कोरोना वायरस से निपटने के लिए किए गए इंतजामों की समीक्षा की है। बैठक के दौरान उन्होंने जिन कक्षाओं की परीक्षा चालू है उनको छोड़कर स्कूल और कॉलेजों को 31 मार्च तक बंद करने का निर्णय लिया है। वहीें, लोगों को सजग रहने और शासकीय कार्यक्रमों में भीड़-भाड़ से बचने की हिदायत दी गई है।

Read More: राहुल गांधी के बयानों पर नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव का पलटवार, कहा- हम करेंगे सिंधिया के सम्मान की रक्षा, 1 और 1 ग्यारह हुई भाजपा


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"