18 दिसंबर से खुलेंगे प्रदेश के सभी स्कूल, पहले की तरह ही लगेंगी 10वीं और 12वीं की कक्षाएं

18 दिसंबर से खुलेंगे प्रदेश के सभी स्कूल, पहले की तरह ही लगेंगी 10वीं और 12वीं की कक्षाएं

18 दिसंबर से खुलेंगे प्रदेश के सभी स्कूल, पहले की तरह ही लगेंगी 10वीं और 12वीं की कक्षाएं
Modified Date: November 29, 2022 / 08:29 pm IST
Published Date: December 14, 2020 4:12 pm IST

भोपाल: सरकार ने सोमवार को बड़ा फैसला लिया है। दरअसल सरकार ने स्कूलों को पहले ही तरह खोलने का फैसला लिया है। बताया जा रहा है कि मंत्रालय में हुई स्कूल शिक्षा विभाग की बैठक में निर्णय लिया गया है कि 10वीं और 12वीं की कक्षाएं 18 दिसंबर से फूल फ्लैश में लगेंगे। हालांकि शिक्षा विभाग ने 9वीं और 11वीं की कक्षाओं के लिए प्राचार्य को फैसला लेने का निर्देश दिया है।

Read More: किसान आंदोलन को अर्बन नक्सल समर्थित आँदोलन बताने का मामला, कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा माफी मांगे बृजमोहन अग्रवाल

मिली जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश में 10वीं और 12वीं की कक्षाएं 18 दिसंबर से पहले की तरह ही लगेंगी। इस संबंध में आज शिक्षा विभाग ने फैसला किया है। वहीं, 9वीं और ग्यारहवीं की कक्षाओं का फैसला स्कूल प्राचार्य करेंगे। बता दें प्राइमरी और मिडिल की स्कूलों के लिए सरकार ने पहले ही यह निर्देश जारी किया है कि मार्च तक प्राइमरी और मिडिल स्कूल की कक्षाएं बंद रहेंगी। विभाग ने यह भी कहा है कि इस दौरान स्कूल प्रबंधन को तय करना होगा कि कोविड गाइडलाइन का कड़ाई से पालन किया जाए।

Read More: नक्सली को पकड़ने वाले 15 पुलिस कर्मियों का आउट ऑफ टर्न प्रमोशन, गृह विभाग ने जारी किए आदेश

बता दें कि आज ही प्राइवेट स्कूल एसोशिएसन ने पत्र जारी कर चेतावनी दी थी कि कल से ऑनलाइन क्लासेस नहीं लगाएंगे। उनकी मांग की थी स्कूलों को पहले की तरह ही खोला जाए।

Read More: मामूली विवाद के बाद आक्रोशित पति ने पत्नी को किया आग के हवाले, गंभीर हालत में पहुंची अस्पताल


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"