अमरजीत सिंह भगत होंगे भूपेश कैबिनेट के 12वें मंत्री, जल्द होगा ऐलान

अमरजीत सिंह भगत होंगे भूपेश कैबिनेट के 12वें मंत्री, जल्द होगा ऐलान

अमरजीत सिंह भगत होंगे भूपेश कैबिनेट के 12वें मंत्री, जल्द होगा ऐलान
Modified Date: November 29, 2022 / 08:10 pm IST
Published Date: June 28, 2019 10:06 am IST

रायपुरः मोहन मरकाम को छत्तीसगढ़ के नए पीसीसी चीफ बनाए जाने के बाद एक और बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि सीतापुर विधायक अमरजीत सिंह भगत को मंत्री बनाया जाएगा। इस बात की पुष्टि खुद अमरजीत सिंह भगत ने की है। अमरजीत सिंह भगत ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि मैं पार्टी के सभी लोंगों का धन्यवाद करता हूं कि मुझे यह जिम्मेदारी दी। वहीं, मंत्री पद की शपथ को लेकर उन्होंने कहा कि वक्त आने पर बता दिया जाएगा। इस दौरान विभाग के संबंध में पूछे जाने पर अमरजीत सिंह भगत ने कहा कि जो भी विभाग दिया जाएगा उसमें खरा उतरेंगे। 

Read More: कांग्रेस ने आदिवासी नेता के नाम पर लगाई मुहर, मोहन मरकाम होंगे नए प्रदेश अध्यक्ष

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अमरजीत भगत के नाम को लेकर पार्टी में संशय की स्थिति बनी हुई थी, लेकिन गुरुवार शाम तक सभी ने एक राय बना ली है। बताया यह भी जा रहा है कि अन्य विधायकों की अपेक्षा अमरजीत सिंह भगत सीएम भूपेश बघेल की पहली पसंद है।

Read More: आकाश विजयवर्गीय के समर्थन में लगे पोस्टर पर मंत्री के सवाल, कहा- बीजेपी साबित क्या करना चाहती है?

पार्टी ने नए प्रदेश अध्यक्ष के लिए अमरजीत सिंह भगत का भी नाम सुझाया था, लेकिन हाईकमान ने कोंडागांव विधायक मोहन करकाम के नाम पर मुहर लगाई है।


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"