पाटन के अमेरी गांव के सरपंच ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट लिखकर पूर्व सरपंच, सचिव और रोजगार सहायक पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

पाटन के अमेरी गांव के सरपंच ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट लिखकर पूर्व सरपंच, सचिव और रोजगार सहायक पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

पाटन के अमेरी गांव के सरपंच ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट लिखकर पूर्व सरपंच, सचिव और रोजगार सहायक पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
Modified Date: November 29, 2022 / 08:08 pm IST
Published Date: April 24, 2020 10:41 am IST

भिलाई: पाटन क्षेत्र के अमेरी गांव से दर्दनाक घटना सामने आई है। खबर है कि अमेरी गांव के सरपंच आशीष चंद्राकर ने खुदकुशी कर ली है। इस घटना के बाद से पूरे गांव में अफरातफरी मच गई है। बताया जा रहा है कि खुदकुशी करने से पहले सरपंच आशीष ने अपने दोस्तों को वाट्सअप पर मैसेज किया है, साथ ही घटना स्थल से सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है। सुसाइड नोट में आशीष ने पूर्व सरपंच, सचिव और रोजगार सहायक पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। फिलहाल सूचना मिलने से मौके पर पहुंची पुलिस मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Read More: राज्य कर्मचारियों के वेतन में नही होगी कटौती, कृषिमंत्री रविंद्र चौबे ने कहा ‘पहले की तरह ही देगें वेतन’

मिली जानकार के अनुसार अमोरी गांव के सरपंच आशीष चंद्राकर ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। घटना स्थल पर मिले सुसाइड नोट पर आ​शीष ने पूर्व सरपंच,सचिव और रोजगार सहायक पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है, साथ ही सीएम भूपेश बघेल से पूर्व सरपंच के भ्रष्टाचार की जांच करवाने की मांग की है।

Read More: खुशखबरी: सस्ते में सोना खरीदने का आज अंतिम दिन, बिना देरी करें जल्द उठाएं फायदा

वहीं, दूसरी ओर नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने सरपंच की खुदकुशी पर शोक व्यक्त करते हुए न्यायीक जांच की मांग की है। कौशिक ने कहा है कि पंचायती राज दिवस के दिन सरपंच की खुदकुशी की घटना बेहद दुखद है। इस घटना की न्यायीक जांच होनी चाहिए। वहीं, भाजपा ने तीन सदस्यी जांच दल का भी गठन किया है।

Read More: राजस्थान में 44 नए मामले और मिले, 2008 पहुंचा पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"