मतदाताओं को जागरूक करने के लिए एक पहल…रात में दौड़ेगा शहर

मतदाताओं को जागरूक करने के लिए एक पहल...रात में दौड़ेगा शहर

मतदाताओं को जागरूक करने के लिए एक पहल…रात में दौड़ेगा शहर
Modified Date: November 29, 2022 / 08:51 pm IST
Published Date: April 3, 2019 4:53 am IST

जबलपुर। लोकतंत्र के महापर्व कहलाने वाले लोकसभा चुनाव में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने हर कोई अपने अपने तरीके से अपना योगदान दे रहा है। इसी कड़ी में सफाई में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वाला जबलपुर ज्यादा से ज्यादा मतदान के लिए जागरूक करने के मकसद से पहली बार रात में दौड़ेने जा रहा है। यही वजह है कि जबलपुर नगर निगम लोकसभा चुनाव में मतदान के प्रति लोगो में जागरूकता लाने के मकसद से 20 अप्रैल को नियोन रन फॉर ड्रेमोक्रेसी का आयोजन करने जा रहा है।

ये भी पढ़ें:लोकसभा प्रत्याशी का नाम सुनकर समर्थकों में उत्साह, कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी के बाद की आतिशबाजी

20 अप्रैल को शाम 7 बजे से रात 10 बजे तक होने वाली इस 5 किलोमीटर लंबी दौड़ में करीब 5 से 8 हजार प्रतिभागियों को शामिल करने का टार्गेट तय किया गया है। पहली बार रात में होने जा रही नियोन दौड़ की खासियत यह है कि इसमें शामिल सभी प्रतिभागी फ्लोरोसेंट कलर की रात में चमकने वाली टी-शर्ट पहनकर रन फॉर डेमोक्रेसी में शामिल होंगे, ताकि रात के अंधेरे में दौड़ने वाले प्रतिभागियों को दूर से ही देखा जा सके, नियोन रन फॉर ड्रेमोक्रेसी का आयोजन करने वाले नगर निगम के अधिकारियों की माने तो इस दौड़ में भाग लेने के लिए प्रतिभागियों को स्मार्ट सिटी द्वारा तैयार रन जबलपुर डॉट काम की वेबसाइट में रजिस्ट्रेशन कराना होगा,इसके लिए ऑनलाइन और ऑफ लाइन 100 रुपए फीस जमा कर स्मार्ट सिटी की वेबसाइट में रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा।

ये भी पढ़ें:सीआरपीएफ कैंप पर हमले का मास्टर माइंड निसार अहमद भारत प्रत्यर्पित, यूएई 

हालांकि इस नियोन दौड़ में शामिल होने के लिए उम्र का कोई बंधन नहीं है। हर उम्र के लोग इसमें भाग ले सकेंगे, इस दौड़ में शामिल होने वाले लोगों को जगह-जगह पानी उपलब्ध कराया जाएगा, वहीं उनके स्वास्थ्य को देखते हुए अनुभवी डॉक्टर भी मौजूद रहेंगे, दरअसल चुनाव आयोग के निर्देश पर राज्य निर्वाचन द्वारा मतदान के प्रति जागरूकता लाने के लिए कई अभियान चलाए जा रहे हैं।


लेखक के बारे में