आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण करने आए थे विभाग के CDPO, सहायिका के ​परिजनों ने बेरहमी से पीटा

आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण करने आए थे विभाग के CDPO, सहायिका के ​परिजनों ने बेरहमी से पीटा

आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण करने आए थे विभाग के CDPO, सहायिका के ​परिजनों ने बेरहमी से पीटा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:09 pm IST
Published Date: July 25, 2019 5:13 pm IST

श्योपुर: जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र से महिला एवं बाल विकास विभाग के सीडीपीओ पिटाई का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि महिला एवं बाल विकास के अधिकारी आंगनबाड़ी की जांच के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान आंगनबाड़ी केंद्र की सहायिका के परिजनों ने सीडीपीओ की पिटाई कर दी। फिलहाल शिकायत के आधार पर पुलिस ने एफआईआर दलर्ज कर पूर्व पार्षद शेरू को गिरफ्तार कर पूछाताछ कर र​ही है।

Read More: पंचायत सचिव ने फांसी लगाकर कर ली खुदकुशी, लंबी निलंबन अवधि के बाद हुई थी बहाली

मिली जानकारी के अनुसार महिला एवं बाल विकास विभाग के सीडीपीओ कोतवाली थाना क्षेत्र के एक आंगनबाड़ी केंद्र के निरीक्षण के लिए पहुंचे थे। इस दौरान सीडीपीओ ने किसी बात को लेकर आंगनबाड़ी केंद्र की सहायिका को जमकर फटकार लगाई। अधिकारी द्वारा सहायिका को फटकार लगाना नागवार गुजरा और उन्होंने सीडीपीओ की बेरहमी से पिटाई कर दी।

Read More: रेत माफिया ने भाजपा विधायक को फोन पर दी जान से मारने की धमकी

सीडीपीओ ने कलेक्टर और एसपी से की शिकायत
निरीक्षण के दौरान हुई घटना की जानकारी सीडीपीओ ने जिला कलेक्टर और जिला एसपी को दी है। मामले की जानकारी मिलने के बाद एसपी ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

Read More: मां ने ही लोहे की रॉड से जला दिया मासूम बेटी का प्राइवेट पार्ट, कांप उठी देखने वालों की रूह


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"