डीकेएस अस्पताल में एक और फर्जीवाड़ा, इस बार सुरक्षाकर्मियों की भूमिका, जानिए पूरी बात

डीकेएस अस्पताल में एक और फर्जीवाड़ा, इस बार सुरक्षाकर्मियों की भूमिका, जानिए पूरी बात

डीकेएस अस्पताल में एक और फर्जीवाड़ा, इस बार सुरक्षाकर्मियों की भूमिका, जानिए पूरी बात
Modified Date: November 29, 2022 / 08:34 pm IST
Published Date: April 1, 2019 10:28 am IST

रायपुर। घोटालों का केंद्र बन चुके रायपुर के DKS सुपर स्पेशलिटी हास्पिटल में नौकरी लगाने के नाम पर एक और फर्जीवाड़ा सामने आया है। इस बार अस्पताल में काम करने वाले प्लेसमेंट एजेंसी के दो बाउंसर यानी सुरक्षाकर्मियों ने रामनगर में रहने वाली महिलाओं को ठगी का शिकार बनाया है। दोनों ने मिलकर 7 से ज्यादा महिलाओं को अस्पताल में नौकरी दिलाने के नाम 40 हजार रुपए से सवा लाख रुपए तक की वसूली की है।

ठगी की शिकायत करने महिलाएं आए दिन अस्पताल पहुंच रही हैं। पीड़ित महिलाओं ने खुलासा किया है किया है कि दोनों कर्मचारी ने ठगी के लिए राजनीतिक कार्यकर्ताओं को कमीशन का लालच देकर बड़ा जाल फैला लिया है। महिलाओं ने आरोपियों की फोटो भी जारी कर अधीक्षक और पुलिस से मामले की शिकायत की हैं।

यह भी पढ़ें : NMDC का लगातार तीसरे साल रिकॉर्ड उत्पादन, CMD ब्रजेंद्र कुमार ने कर्मचारियों को दी बधाई 

मामले की जानकारी मिलने पर अस्पताल के अधीक्षक केके सहारे ने जांच कर ठगी करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की बात कही है। बता दें कि DKS अस्पताल में फर्जीवाड़े के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। 50 करोड़ रुपए से ज्यादा के फर्जीवाड़े के मामले में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के दामाद डॉ पुनीत गुप्ता भी फरार चल रहे हैं।


लेखक के बारे में