JCCJ को एक और बड़ा झटका, प्रभारी समेत 45 कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल, इधर नहीं मिली न्याय यात्रा की अनुमति

JCCJ को एक और बड़ा झटका, प्रभारी समेत 45 कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल, इधर नहीं मिली न्याय यात्रा की अनुमति

JCCJ को एक और बड़ा झटका, प्रभारी समेत 45 कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल, इधर नहीं मिली न्याय यात्रा की अनुमति
Modified Date: November 29, 2022 / 08:11 pm IST
Published Date: October 21, 2020 3:36 pm IST

पेंड्रा। मरवाही उपचुनाव ने जनता कांग्रेस पार्टी और जोगी परिवार पूरी तरह से बाहर है। दूसरी ओर पार्टी से नेताओं और कार्यकर्ताओं के छोड़ने का सिलसिला भी चल रहा है। JCCJ सेक्टर प्रभारी सहित 45 कार्यकर्ताओं ने आज कांग्रेस में शामिल हो गए।

Read More News: ज्योतिरादित्य सिंधिया बोले- जनता का विकास, जनता की सेवा, यही हमारी प्राथमिकता है.

मंत्री जय​सिंह अग्रवाल ने प्रभारी समेत कार्यकर्ताओं को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई। दूसरी ओर JCCJ प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी न्याय की लड़ाई के लिए मरवाही में न्याय यात्रा कर रहे हैं। अपनी पार्टी की तरफ से अमित जोगी ने आज न्याय यात्रा की घोषणा की थी। लेकिन प्रशासन ने अमित जोगी के न्याया यात्रा की अनुमति नहीं दी है।

Read More News: चिराग ने लोक जनशक्ति पार्टी का दृष्टि पत्र ‘बिहार फर्स्‍ट, बिहारी फर्स्‍ट’ जारी किया

बता दें कि आज ही अमित जोगी ने कहा कि अब हम न्याय यात्रा लेके जन जन तक जाएंगे। मरवाही के हर गांव मे हर गली मे जनता कांग्रेस की न्याय यात्रा निकलेगी जो वोट के लिए नहीं पर न्याय के लिए होगी। मुझे पूरा विश्वास है की मरवाही अजीत जोगी और उनके परिवार के साथ हो रहे इस अन्याय के खिलाफ न्याय जरूर करेगा।

Read More News: सनकी आशिक ने युवती पर किया एसिड अटैक, दो आरोपी गिरफ्तार

अब न्याय यात्रा पर रोक लगाने से अमित जोगी को एक और झटका लगा है। अमित जोगी कुडकई, बंधी और झाबर गांव में न्याय यात्रा में शामिल होना था।

Read More News: पाकिस्तान के कराची शहर में भीषण विस्फोट में तीन लोगों की मौत, 15 अन्य घायल


लेखक के बारे में