Rahul Gandhi Press Conference Live: छात्रों पर लाठीचार्ज मामले में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे राहुल गांधी, मोदी सरकार पर साधा निशाना, यहां देखें लाइव
Rahul Gandhi Press Conference Live: सांसद राहुल गांधी ने इंदिरा भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर छात्रों के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरा।
Rahul Gandhi Press Conference Live/Image Credit: rahul gandhi ख्स handle
- इंदिरा भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे कांग्रेस सांसद राहुल गांधी।
- राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर छात्रों के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरा।
- राहुल गांधी ने कहा- 10 साल में लीक हुए 152 पेपर, लेकिन नहीं मिली किसी को सजा।
Rahul Gandhi Press Conference Live: नई दिल्ली: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने इंदिरा भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर छात्रों के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरा। उन्होंने नीट से जुड़े प्रदर्शन के दौरान छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज को लेकर सवाल उठाए। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राहुल गांधी ने लाठीचार्ज के वीडियो भी दिखाए और कहा कि छात्रों के साथ हुई कार्रवाई बेहद गंभीर है। उन्होंने सवाल किया कि “देखिए छात्रों के साथ क्या हो रहा है। उन्होंने ऐसा क्या किया था कि उनके साथ इतनी बर्बरता की गई?” राहुल गांधी ने छात्रों के खिलाफ हुई कार्रवाई की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि लोकतंत्र में अपनी बात रखना हर नागरिक का अधिकार है और छात्रों की आवाज को बल प्रयोग से दबाया नहीं जाना चाहिए। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने केंद्र सरकार से छात्रों के मुद्दों पर संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करने की अपील की।
राहुल ने कहा- नीट मामले में किसी भी को सजा नहीं हुई
Rahul Gandhi Press Conference Live: राहुल ने कहा- 7.5 करोड़ स्टूडेंट्स और उनके परिवार इस घटना से प्रभावित हुए हैं। नीट मामले में किसी भी को सजा नहीं हुई। 10 साल में 152 पेपर देश में लीक हुए हैं। इनमें किसी भी मामले में किसी भी को सजा नहीं मिली। 1.4 लाख करोड़ भारत सरकार का एजुकेशन बजट है। 1.32 लाख करोड़ भारतीय परिवार नीट एग्जाम पर खर्च करते हैं। NEET का खर्च देश के शिक्षा बजट से ज्यादा है।
राहुल ने कहा- हमारी एजुकेशन सिस्टम विश्व के सबसे बेस्ट एजुकेशन सिस्टम में गिना जाता है। शिक्षा व्यवस्था पर काम करने की जरूरत है। छात्र सिस्टम सुधार की मांग कर रहे थे। देश की शिक्षा व्यवस्था आज गड़बड़ हो गई है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- RRB JE Recruitment 2026: रेलवे में 4098 पदों पर बंपर भर्ती, इस तारीख से खुल रहा आवेदन का रास्ता, जानिए कौन कर सकता है अप्लाई और कैसे मिलेगी सरकारी नौकरी!
- Raipur BJP Congress Protest: राजीव भवन के पास आमने-सामने आ गए भाजपा-कांग्रेस के कार्यकर्ता! दोनों ओर से की गई पत्थरबाजी, इस बात को लेकर बनी गहमागहमी की स्थिति
- NEET Topper on CJP Protest: NEET टॉपर ने कहा, ‘प्रदर्शन में जाने से बेहतर है पढ़ाई करूं, अपना स्कोर सुधारूं’.. हासिल किया है 99.9999 पर्सेंटाइल..

Facebook


