पत्नी के मोबाइल में आने लगा आशिक का फोन, बीच रास्ते गला घोंटकर कर दी हत्या

पत्नी के मोबाइल में आने लगा आशिक का फोन, बीच रास्ते गला घोंटकर कर दी हत्या

पत्नी के मोबाइल में आने लगा आशिक का फोन, बीच रास्ते गला घोंटकर कर दी हत्या
Modified Date: November 29, 2022 / 08:45 pm IST
Published Date: November 2, 2019 3:15 am IST

रायपुर, छत्तीसगढ़। अभनपुर में पत्नी के आशिक का बार-बार फोन आने से परेशान पति ने पत्नी का गला घोंटकर मार डाला। आरोपी ने घटना को अंजाम देने के बाद फिल्म की तरह कहानी गढ़ी लेकिन सफल नहीं हो पाया। पुलिस के मुताबिक बीवी की हत्या करने के बाद डायल 112 में फोन लगाया। डायल 112 में पहुंचे पुलिस जवानों को युवक ने बताया कि रास्ते में पति-पत्नी को 3 अज्ञात आरोपियों ने रोक लिया था, जिन्होंने उसकी पत्नी की हत्या कर दी।

पढ़ें- मंत्रीजी नाले में उतरकर करने लगे सफाई, वीडियो बनाते रहे अफसर, विभागीय मंत्री ने लगाई फटकार

पुलिस जवानों द्वारा कड़ाई से पूछताछ करने पर युवक टूट गया और हत्या करना कबूल कर लिया। आरोपी पति कृष्ण कुमार साहू ने बताया कि वो रायपुर के लालपुर में किराये पर रहते हैं। वह एक हॉस्पिटल में वार्ड बॉय है।

पढ़ें- एसपी ने लगाई फटकार तो एसआई का बढ़ा बीपी, मंत्री से मिलना पड़ा महंगा

वह अपनी पत्नी को जुनवानी से लेकर लालपुर लौट रहा था। बाइक के पीछे बैठी पत्नी के मोबाइल पर उसके आशिक का बार-बार फोन आ रहा था, जिसके चलते दोनों के बीच रास्ते में जमकर विवाद हो गया। विवाद के दौरान पति ने अपनी बीवी की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को रिमांड पर ले लिया है। पुलिस मामले जांच में जुटी है।

पढ़ें- कब्र से निकालकर किया गया बच्ची का पोस्टमार्टम, पीड़ित पिता ने लगाए …

कैलाश विजयवर्गीय की बढ़ीं मुश्किलें

<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/43ITIUlZVqI” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में