असम चुनाव: प्रभारी विकास उपाध्याय ने कहा- कांग्रेस की सभी सभाओं में दिख रहा लोगों का जबरदस्त रुझान, प्रियंका गांधी आज 4 रैलियों में होंगी शामिल

असम चुनाव: प्रभारी विकास उपाध्याय ने कहा- कांग्रेस की सभी सभाओं में दिख रहा लोगों का जबरदस्त रुझान, प्रियंका गांधी आज 4 रैलियों में होंगी शामिल

असम चुनाव: प्रभारी विकास उपाध्याय ने कहा- कांग्रेस की सभी सभाओं में दिख रहा लोगों का जबरदस्त रुझान, प्रियंका गांधी आज 4 रैलियों में होंगी शामिल
Modified Date: November 29, 2022 / 08:53 pm IST
Published Date: March 22, 2021 6:09 am IST

असम। विधानसभा चुनाव में जीत के लिए कांग्रेस पूरे दमखम के साथ प्रचार कर रही है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज असम के लिए रवाना हुए हैं। सीएम बघेल प्रियंका गांधी की सभा में शामिल होंगे। बता दें कि प्रियंका गांधी आज चार चुनावी रैलियों में शामिल होंगी।

असम प्रभारी विकास उपाध्याय ने जीत का दावा करते हुए कहा कि राहुल गांधी के बाद दो दिवसीय कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के असम दौरे से भाजपा इस चुनाव में कांग्रेस से काफी पीछे हो गई है। प्रियंका जी के सभी सभाओं में जिस तरह का रुझान लोगों का दिखा अभूतपूर्व था।

Read More News: पंडित रविशंकर विश्वविद्यालय की सभी परीक्षाएं स्थगित, इंजीनियरिंग, पॉलीटेक्निक समेत विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों को बंद

गौरतलब हो कि विकास उपाध्याय प्रियंका गांधी के दो दिवसीय सभी कार्यक्रम को सफल बनाने दिन रात मेहनत कर रहे हैं। वे प्रियंका जी के साथ पूरे समय नजर आए और सभी कार्यक्रम में मंच साझा किया। आज 22 मार्च को प्रियंका गांधी की चार रैलियां होंगी। प्रियंका गांधी की पहली चुनावी रैली शारुपाथर में होगी। प्रियंका कलिआबोर में दूसरी और बोर्डोवा सत्र में तीसरी रैली को संबोधित करेंगी। नगांव के बोर्डोवा में प्रियंका दिन की अपनी चौथी और अंतिम रैली को संबोधित करेंगी। बताया कि आज की इन रैलियों में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी शामिल होंगे।

<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/0laBnciA-iY” title=”YouTube video player” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; clipboard-write; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>

Read More News: चेंबर चुनाव में सीटों और मतदान के प्रतिशत के अंतर से बदला समीकरण, कम सीट के बावजूद जय व्यापार को मिला अधिक समर्थन


लेखक के बारे में