जाने माने बिजनेसमैन फारुख सरकारी की उपचार के दौरान मौत, जहर खाने के बाद ले जाया गया था अस्पताल

जाने माने बिजनेसमैन फारुख सरकारी की उपचार के दौरान मौत, जहर खाने के बाद ले जाया गया था अस्पताल

जाने माने बिजनेसमैन फारुख सरकारी की उपचार के दौरान मौत, जहर खाने के बाद ले जाया गया था अस्पताल
Modified Date: November 29, 2022 / 08:56 pm IST
Published Date: February 18, 2021 2:46 pm IST

भोपाल: मध्यप्रदेश के जाने माने बिजनेसमैन फारुख सरकारी उर्फ पिंटी का गुरुवार को उपचार के दौरान निधन हो गया। बता दें कि कल फारुख सरकारी को जहर खाने के बाद उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया था, जहां आज उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। फिलहाल मामले में कमलानगर थाना पुलिस जांच कर रही है।

Read More: छत्तीसगढ़ सरकार ने गैर जरूरी खर्चों पर लगाई रोक, वित्त विभाग ने जारी किया आदेश

मिली जानकारी के अनुसार फारुख सरकारी कल अपने घर पर संदिग्ध हालत में मिले थे, जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया था। हालांकि अभी इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि फारुख ने खुदकुशी क्यों की है। मामले में पुलिस जांच कर रही है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि कोरोनाकाल में एविएशन का कारोबार ठप्प पड़ गया था, इसीलिए वे परेशान चल रहे थे।

Read More: अल्पमत में आई कांग्रेस सरकार, पुडुचेरी में 22 फरवरी को फ्लोर टेस्ट, उप राज्यपाल ने जारी किया आदेश

बता दें कि फारुख सरकारी मध्यप्रदेश के जाने-माने बिजनेस मैन थे और वे अमरनाथ यात्रा समेत कई स्थानों पर हेलिकाप्टर सेवाएं उपलब्ध करवाते थे। वे ओएसएस एविएशन के नाम की कंपनी के संचालक थे। वे अमरनाथ यात्रा समेत कई स्थानों पर हेलिकाप्टर सेवाएं उपलब्ध करवाते थे।

Read More: मंत्रिमंडलीय उप समिति की बैठक में 16 प्रकरण वापस लेने का फैसला, गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने दी जानकारी

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"