30 अप्रैल तक बंद रहेगा बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व, हालात को देखते हुए लिया फैसला

30 अप्रैल तक बंद रहेगा बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व, हालात को देखते हुए लिया फैसला

30 अप्रैल तक बंद रहेगा बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व, हालात को देखते हुए लिया फैसला
Modified Date: November 29, 2022 / 07:57 pm IST
Published Date: April 12, 2020 3:14 pm IST

उमरिया: कोरोना वायरस का संक्रमण पूरे भारत में तेजी से फैल रहा है, अब देश में हालात काबू से बाहर होते नजर आ रहा है। आज भी पूरे देश में 900 से अधिक मरीजों की पुष्टि हुइ है। वहीं, दूसरी ओर अमेरिका के एक अभ्यारण्य में बाघ को कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद भारत में भी अभ्यारण्यों के जानवरों पर निगरानी रखने का निर्देश दिया गया था। इसी बीच मध्यप्रदेश के बांधवगढ़ अभ्यारण्य को 30 अप्रैल तक बंद करने का निर्देश जारी किया गया है।

Read More: Fake News पर लगाम लगाने Whatsapp ने किया बढ़ा बदलाव, एक से अधिक लोगों को फॉरवर्ड नहीं कर पाएंगे मैसेज

पीसीसीएफ वाइल्ड लाइफ की ओर से जारी निर्देश के अनुसार अब मध्यप्रदेश का बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व 30 अप्रैल तक बंद रहेगा। बता दें कि पहले बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व को 14 दिनों के लिए बंद करने का निर्देश जारी किया गया था, लेकिन हालात को देखते हुए अब 30 अप्रैल तक बंद करने का फैसला लिया गया है।

Read More: स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन, प्रदेश में अब 21 एक्टिव कोरोना संक्रमित मरीज

ज्ञात हो कि भारत आज तक 8447 मरीजों की पुष्टि हुई है, जिनमें से 71 विदेशी नागरिक हैं। वहीं, पूरे देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या 273 हो गई है।

Read More: पांच पुलिस अधिकारियों पर गिरी गाज, शिकायत मिलने के बाद ​डीजीपी ने किया मुख्यालय अटैच


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"