Korba Chakubaji News: उर्जाधानी में मामूली सी बात पर चल गया चाकू, युवको ने ऑटो चालक पर किया जानलेवा हमला, इलाके में दहशत का माहौल

Korba Chakubaji News: कोरबा के सीएसईबी चौकी क्षेत्र में एक ऑटो चालक पर युवकों ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया ।

Korba Chakubaji News: उर्जाधानी में मामूली सी बात पर चल गया चाकू, युवको ने ऑटो चालक पर किया जानलेवा हमला, इलाके में दहशत का माहौल

Korba Chakubaji News/Image Credit: IBC24.in


Reported By: dhiraj dubay,
Modified Date: July 25, 2026 / 07:23 am IST
Published Date: July 25, 2026 7:21 am IST
HIGHLIGHTS
  • उर्जाधानी कोरबा में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर आए हैं।
  • सीएसईबी चौकी क्षेत्र में एक ऑटो चालक पर युवकों ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया।
  • वारदात के बाद इलाके में दहशत फैल गई।

Korba Chakubaji News: कोरबा: छत्तीसगढ़ की उर्जाधानी कोरबा में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर आए हैं। सीएसईबी चौकी क्षेत्र के बुधवारी बाजार स्थित आर. शिशु मंदिर स्कूल के पास देर रात एक ऑटो चालक पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया गया। वारदात के बाद इलाके में दहशत फैल गई। पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी में जुटी हुई है।

क्या है पूरा मामला?

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, देर रात कुछ युवक सड़क किनारे बैठे हुए थे। इसी दौरान वहां से एक ऑटो चालक गुजर रहा था। ऑटो चालक ने रास्ता खाली करने और साइड होने की बात कही। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। (Korba Chakubaji News) आरोप है कि विवाद के दौरान कुछ युवकों ने ऑटो चालक पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस की गश्त पर उठे सवाल

Korba Chakubaji News: घटना के बाद स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में पुलिस गश्त पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि रात के समय असामाजिक तत्व खुलेआम घूमते हैं और आए दिन मारपीट व चाकूबाजी जैसी घटनाओं को अंजाम देते हैं, जिससे लोगों में भय का माहौल है। इधर, सूचना मिलते ही सीएसईबी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मामले में कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.