बड़ा हादसा टला, कपलिंग टूटने से दो हिस्सों में बंटी चलती मालगाड़ी

बड़ा हादसा टला, कपलिंग टूटने से दो हिस्सों में बंटी चलती मालगाड़ी

बड़ा हादसा टला, कपलिंग टूटने से दो हिस्सों में बंटी चलती मालगाड़ी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:13 pm IST
Published Date: March 12, 2019 11:38 am IST

रायपुर। रेलवे पटरी और सीमेंट से लदी एक मालगाड़ी मंगलवार को कपलिंग टूटने से मालगाड़ी दो भागों में बंट गई। हालांकि इससे कोई जन-धन हानि नहीं हुई, लेकिन बड़ा हादसा टल गया। घटना भाटापारा के समीप हथबन्द रेलवे स्टेशन के रिंगनी गेट के पास की है।

बताया जा रहा है कि रायपुर से बिलासपुर की ओर मालगाड़ी में रेलवे पटरी और सीमेंट लदा हुआ था। मालगाड़ी हथबंद स्टेशन के रिंगनी गेट के पास पहुंची थी कि अचानक कपलिंक टूट गया, जिससे मालगाड़ी दो हिस्सों में बंट गई।

यह भी पढ़ें : मायावती का बड़ा बयान, कहा- किसी भी राज्य में नहीं होगा बसपा-कांग्रेस के बीच गठबंधन 

हालांकि रफ्तार कम होने के कारण कोई हादसा नहीं हुआ। वहीं सूचना मिलते ही रेलवे के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे।


लेखक के बारे में