अस्पताल में बेड की व्यवस्था हो जाएगी…60 हजार लगेगा…रिस्क मेरा नहीं होगा…, दलाल से बातचीत का ऑडियो वायरल

अस्पताल में बेड की व्यवस्था हो जाएगी...60 हजार लगेगा...रिस्क मेरा नहीं होगा..., दलाल से बातचीत का ऑडियो वायरल

अस्पताल में बेड की व्यवस्था हो जाएगी…60 हजार लगेगा…रिस्क मेरा नहीं होगा…, दलाल से बातचीत का ऑडियो वायरल
Modified Date: November 29, 2022 / 08:50 pm IST
Published Date: April 19, 2021 3:07 pm IST

इंदौर: ‘आपदा में अवसर’ ये बात आप बीते कुछ दिनों में कई बार सुने होंगे। दरअसल कोरोना काल का फायदा उठाकर संक्रमितों से मोटी रकम ऐंठने में लगे हुए हैं। ऐसा ही एक मामला इंदौर से सामने आया है, जहां निजी के साथ ही शासकीय स्वास्थ्य सेवाओं में लूट मची हुई है। दलाल अस्पतालों के बेड से लेकर दवाओं के नाम पर मरीज के परिजनों को चूना लगाने में लगे हुए हैं।

Read More: कोरोना रिपोर्ट आने से पहले महिला की मौत, डॉक्टर से बहस के बाद परिजन स्टेचर में घर ले गए शव

मिली जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया पर एक ऑडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दलाल मरीज के परिजनों से बेड दिलाने के नाम पर 60 हजार रुपए लेने की बात कर रहे हैं। वायरल ऑडियो में ये साफ सुना जा सकता है कि कैसे दलाल सुपर स्पेशलिटी सेंटर में बेड दिलाने के नाम पर मरीज के परिजनों को अपना शिकार बना रहे हैं। बता दें कि IBC24 इस वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है।

Read More: दवा, फल, सब्जी को छूट…दारू पर पाबंदी, जांजगीर जिले में भी पांच दिन बढ़ाया गया लॉकडाउन

वायरल ऑडियो में बेड की बात करने पर सक्रिय दलाल ने मरीज के ​परिजनों से कहा कि बेड की व्यवस्था हो जाएगी, लेकिन मेरा रिस्क नहीं रहेगा। 60 हजार रुपए लगेगा। मैं खुद दूसरे अस्पताल में काम करता हूं, लेकिन वहां मेरी जान पहचान है…तो काम हो जाएगा।

Read More: छत्तीसगढ़ में तीन दिनों के भीतर 35 हजार कोरोना मरीज स्वस्थ हुए, जानिए किस जिले में कितने संक्रमितों ने जीती जंग 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"