निकाय चुनाव से पहले भाजपा जारी करेगी ‘नगर संकल्प पत्र’, प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा करेंगे शहरों का दौरा
निकाय चुनाव से पहले भाजपा जारी करेगी 'नगर संकल्प पत्र’, प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा करेंगे शहरों का दौरा
भोपाल। निकाय चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले ही बीजेपी तैयारियों में जुट गई है। बीजेपी ने ऐलान किया है कि शहरी संग्राम के लिए नगर संकल्प पत्र जारी किया जाएगा।
Read More News: सीधी हादसा…सरकार के लिए कितने सबक? विपक्ष ने पूछा- कई मौतों के बाद ही क्यों जागती है सरकार
चुनावी अभियान के तहत प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ताबड़तोड़ नगर निगम वाले शहरों का दौरा करेंगे। जानकारी के अनुसार बीजेपी सोलह नगर निगमों के लिए अलग से संकल्प पत्र जारी होगा। वहीं बाकी निकाय का एक संकल्प पत्र होगा।
Read More News: IBC24 की पड़ताल: ‘एमपी अजब है सबसे गजब है’…लापता हुए 17 गांव, देखिए पूरी रिपोर्ट
उल्लेखनीय है कि बीजेपी अभी से निकाय चुनाव को लेकर तैयारियां तेज कर दी है। वहीं अब बीजेपी ने नगर संकल्प पत्र जारी करने का ऐलान किया है। दूसरी ओर कांग्रेस भी निकाय चुनाव को लेकर बैठकें कर रही है।
Read More News: 33 जर्जर सरकारी विद्यालयों पर चलाया जाएगा बुलडोजर, प्रशासन ने जारी किया आदेश

Facebook


