मौत से पहले अस्पताल प्रबंधन ने मरीज को पहुंचा दिया मर्च्युरी! चंदूलाल चंद्राकर मेडिकल कॉलेज पर सनसनीखेज आरोप

मौत से पहले अस्पताल प्रबंधन ने मरीज को पहुंचा दिया मर्च्युरी! चंदूलाल चंद्राकर मेडिकल कॉलेज पर सनसनीखेज आरोप

मौत से पहले अस्पताल प्रबंधन ने मरीज को पहुंचा दिया मर्च्युरी! चंदूलाल चंद्राकर मेडिकल कॉलेज पर सनसनीखेज आरोप
Modified Date: November 29, 2022 / 08:20 pm IST
Published Date: April 2, 2021 6:29 pm IST

दुर्ग: जिले के चंदूलाल चंद्राकर मेडिकल कॉलेज पर सनसनीखेज आरोप लगा है। अस्पताल प्रबंधन पर जिंदा मरीज को मर्च्यूरी में डालने से मौत का आरोप लगा है। पूरा मामला बुधवार का है। शाम करीब 7 बजे शारदापारा में रहने वाले विनोद पासवान को सांस लेने में तकलीफ हुई। जिस पर परिजन उसे कचांदुर के चंदूलाल चंद्राकर मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे।

Read More: जनरल प्रमोशन ने बढ़ाई बच्चों की चिंता, जिनका बेसिक क्लियर नहीं, वो कर रहे बोर्ड परीक्षा की तैयारी

विनोद पासवान के परिजनों के मुताबिक मरीज हांफते हुए सीढ़ियां चढ़कर अस्पताल पहुंचा। लेकिन अस्पताल प्रबंधन ने इलाज में भारी लापरवाही दिखाई और मरीज को ऑक्सीजन चढ़ाने की जगह पर खाली हॉल में शिफ्ट कर दिया। परिजन जब मरीज का हाल पूछे तो इलाज शुरू होने की बात कहने लगे। परिजनों के मुताबिक उसे उसी हालत में मर्च्युरी में डाल दिया गया। जिससे मरीज की दम घुटने से मौत हो गई। बुधवार रात और गुरुवार को अस्पताल प्रबंधन इलाज होने की बात कहते रहे।

Read More: इस गांव में नहीं ब्याहना चाहता कोई अपनी बेटी, वजह जानकर आप भी कहेंगे क्या यही है 21वीं सदी का भारत

देर रात परिजनों को विनोद की मौत की सूचना दी गई। जिसके बाद परिजन भड़क उठे। उन्होंने कोविड सेंटर में हंगामा किया। साथ ही कलेक्टर से इसकी शिकायत की। कलेक्टर के मुताबिक मरीज के मौत की टाइमिंग को लेकर गफलत थी जिसे दूर कर दिया गया है। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही से इनकार किया है।

Read More: बीजेपी में बागी सुर! क्या सिंधिया के बीजेपी में आने का असर अभी तक है?


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"