कल बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जिला प्रशासन ने जारी किया आदेश

कल बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जिला प्रशासन ने जारी किया आदेश

कल बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जिला प्रशासन ने जारी किया आदेश
Modified Date: November 29, 2022 / 08:57 pm IST
Published Date: December 17, 2020 4:27 pm IST

बेमेतराः छत्तीसगढ़ आबकारी देशी-विदेशी मदिरा व्यवस्थापन नियम के तहत शुक्रवार 18 दिसम्बर 2020 ”गुरू घासीदास जयंती“ के अवसर पर शुष्क दिवस घोषित है। कलेक्टर शिव अनंत तायल ने उक्त तिथि को जिले में स्थित समस्त देशीध्विदेशी मदिरा सी.एस.-2 (घघ) एवं एफ.एल.-1 (घघ) एवं मद्य भंडारण भाण्डागार को पूर्णरूप से बंद रखने निर्देशित किया है।

Read More: केंद्र सरकार ने किसानों के लिए लिखा पत्र, प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर की ये अपील.. देखिए

उन्होंने जिले के संभावित अवैध मदिरा अड्डों पर सतत् निगरानी एवं नियंत्रण रखकर मादक पदार्थों की बिक्री पूर्णतः प्रतिबंधित रखने के भी निर्देश दिए है। कलेक्टर ने आबकारी विभाग के अधिकारियों को निर्देशों का कड़ाई से पालन करते हुए प्रशासनिक सुविधा अनुसार आबकारी मुख्य आरक्षक एवं आरक्षकों की ड्यूटी लगाने कहा हैं। शुष्क दिवस पर मादक पदार्थ की बिक्री की शिकायत प्राप्त होने पर उत्तरदायित्व का निर्धारण कर दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी।

Read More: छत्तीसगढ़ में 17 दिसम्बर तक समर्थन मूल्य में 28.22 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी, अब तक 7.66 लाख किसानों ने बेचा धान


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"