Mohan Yadav Cabinet ke Faisle: सीएम मोहन कैबिनेट की बैठक खत्म, किसानों और छात्रों के लिए कई बड़े ऐलान, पढ़िए सभी फैसले

Mohan Yadav Cabinet ke Faisle: सीएम मोहन कैबिनेट की बैठक खत्म, किसानों और छात्रों के लिए कई बड़े ऐलान, पढ़िए

Mohan Yadav Cabinet ke Faisle: सीएम मोहन कैबिनेट की बैठक खत्म, किसानों और छात्रों के लिए कई बड़े ऐलान, पढ़िए सभी फैसले

Mohan Yadav Cabinet ke Faisle: सीएम मोहन कैबिनेट की बैठक खत्म, किसानों और छात्रों के लिए कई बड़े ऐलान, पढ़िए सभी फैसले /image: AI Generated

Modified Date: August 4, 2026 / 03:06 pm IST
Published Date: August 4, 2026 2:49 pm IST
HIGHLIGHTS
  • मध्य प्रदेश में 60 नए सांदीपनि स्कूल खुलेंगे, शिक्षा क्षेत्र पर ₹25,500 करोड़ खर्च होंगे
  • डिफॉल्टर किसानों को राहत देने के लिए कवच योजना के तहत ₹50 करोड़ की अंशपूंजी मंजूर
  • AI मिशन बुनियाद की शुरुआत प्रदेश के 8 जिलों में होगी और 7 अगस्त से जन विश्वास अभियान शुरू किया जाएगा

भोपाल। Mohan Yadav Cabinet ke Faisle: सीएम मोहन यादव ने आज कैबिनेट की बैठक (Mohan Yadav cabinet decisions) बुलाई थी। बैठक में सीएम  और मंत्रियों के बीच कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई, जिसके बाद प्रस्तावों पर मुहर लगा दी गई। बैठक में सबसे अहम फैसला छात्रों और स्कूलों लेकर लिया गया। बैठक के बाद लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह फैसलों की जानकारी दी है।

मंत्री राकेश सिंह ने बताया कि 60 नए सांदीपनि स्कूल खुलेंगे, जिसें 25 हजार 500 करोड़ राशि खर्च होगी। 10 हजार शिक्षकों की भर्ती अभी की गई है। बोर्ड परीक्षा में 3 साल तक 100% परीक्षा परिणाम देने वाले प्राचार्य को 1 लाख रु की सम्मान राशि दी जाएगी और 100% परिणाम देने वाले स्कूलों को 5लाख रु की राशि दी जाएगी।

AI पर केंद्रित मिशन बुनियाद की शुरुआत हुई हैं। प्रदेश के आठ जिलों में इस AI मिशन की शुरुआत होगी।

Mohan Yadav Cabinet ke Faisle सहकारिता विभाग की कवच योजना को लेकर कैबिनेट में बड़ा फैसला लिया है। अपेक्स बैंक और सहकारिता बैंक के माध्यम से डिफाल्टर किसानों को राहत मिलेगी। 50 करोड़ की अंशपुंजी राज्य सरकार एक बार में उपलब्ध कराएंगी।

जन विश्वास अभियान की शुरुआत सात अगस्त से छिंदवाड़ा से करेंगे। सभी मंत्री अपने अपने जिलों में इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। जनता से संवाद के साथ सर्विस डिलेवरी की समीक्षा के साथ सरकार की योजनाओं की ग्राउंड रुट मॉनिटिरिंग की जाएंगी।

कई विभागों की योजनाओं के निरंतरता के लिए प्रस्तावों को मंजूरी। विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग की योजना की निरंतरता के लिए 1 हजार 99 करोड़ रु की मंजूरी दी है।

 

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.