Abhishek Mishra Car Accident: सड़क हादसे का शिकार हुए AAP के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष, अनियंत्रित होकर दीवार से टकराई कार, मची अफरातफरी

Abhishek Mishra Car Accident: सड़क हादसे का शिकार हुए AAP के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष, अनियंत्रित होकर दीवार से टकराई कार, मची अफरातफरी

Abhishek Mishra Car Accident: सड़क हादसे का शिकार हुए AAP के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष, अनियंत्रित होकर दीवार से टकराई कार, मची अफरातफरी

Abhishek Mishra Car Accident | Photo Credit: AI

Modified Date: August 4, 2026 / 03:01 pm IST
Published Date: August 4, 2026 2:36 pm IST
HIGHLIGHTS
  • अभिषेक मिश्रा घायल
  • कार दीवार से टकराई
  • किरारी मोड़ पर हादसा

बिलासपुर: Abhishek Mishra Car Accident जिले में एक बड़ा हादसा हो गया। यहां आम आदमी पार्टी (आप) के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा (Abhishek Mishra Accident) की कार दीवार से टकरा गई। इस हादसे में कार्यकारी अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा घायल हो गए हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनका इलाज जारी है।

Abhishek Mishra Car Accident मिली जानकारी के अनुसार, घटना मस्तूरी थाना के किरारी मोड़ पर हुई है। जहां आम आदमी पार्टी (आप) के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा अकलतरा से बिलासपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान एक बाइक सवार युवक को बचाने के प्रयास में उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में अभिषेक मिश्रा को चोटें आई हैं। घटना के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

फिलहाल अभिषेक मिश्रा की इलाज जारी है। इधर हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर जांच शुरू कर दी है। वहीं हादसे की सूचना मिलने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में चिंता का माहौल है।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।