भूपेश ने कहा- लोकसभा अध्यक्ष-विदेश मंत्री की बजाय निरहुआ और रविकिशन चुनाव लड़ रहे, बीजेपी ने किया अपने ही लोगों का अपमान

Modified Date: November 29, 2022 / 08:49 pm IST
Published Date: May 10, 2019 1:37 pm IST

इंदौर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में कांग्रेस के बड़े नेता का अपमान हो रहा है। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का अपमान सहन नहीं होगा। अब कोई नहीं मिल रहा तो बीजेपी ने अपने ही लोगों का अपमान किया है।

एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि इस बार लोकसभा अध्यक्ष चुनाव नहीं लड़ रही हैं, विदेश मंत्री चुनाव नहीं लड़ रहीं हैं। इनकी जगह इस बार निरहुआ, रविकिशन चुनाव लड़ रहे है। आपराधिक श्रेणी में अमित शाह और साध्वी प्रज्ञा चुनाव लड़ रहे हैं। पीएम मोदी ने आईएनएस विराट को लेकर सफेद झूठ बोला, पूर्व एडमिरल इसकी पुष्टि कर चुके हैं।

यह भी पढ़ें : गौतम का केजरीवाल को गंभीर चैलेंज, कहा- आरोप साबित कर दिए तो कर लूंगा खुदकुशी, नहीं तो आप को… 

बता दें कि सीएम भूपेश बघेल लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करने के लिए मध्यप्रदेश पहुंचे हुए हैं। इससे पहले वे यूपी, ओडिशा में कांग्रेस उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार कर चुके हैं। कांग्रेस ने उन्हें अपने स्टार प्रचारकों में शामिल किया हुआ है।

लेखक के बारे में