भूपेश का रमन पर पलटवार, कहा- आपके PDS का हाल प्रदेश ने देखा है, घोटालों का पता पूरे देश को

भूपेश का रमन पर पलटवार, कहा- आपके PDS का हाल प्रदेश ने देखा है, घोटालों का पता पूरे देश को

भूपेश का रमन पर पलटवार, कहा- आपके PDS का हाल प्रदेश ने देखा है, घोटालों का पता पूरे देश को
Modified Date: November 29, 2022 / 08:06 pm IST
Published Date: June 3, 2019 4:02 pm IST

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के ट्वीट पर सीएम भूपेश बघेल ने पलटवार किया है। भूपेश ने कहा है कि आपके PDS का हाल प्रदेश ने देखा है, उसके घोटालों का पता पूरे देश को है। लाखों फर्जी राशन कार्ड से लेकर 36 हजार करोड़ का नान घोटाला, सब आपके पीडीएस की देन है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आपकी सरकार के पतन की एक वजह ये घोटाले भी थे। इसकी बात करें तो आप बदलापुर बदलापुर चिल्लाने लगते हैं। बता दें कि सोमवार शाम पूर्व मुख्यमंत्री डॉ सिंह ने एक ट्वीट कर भूपेश सरकार पर निशाना साधा था।

यह भी पढ़ें : कश्मीर को लेकर इस्लामी देशों के रुख को भारत ने किया खारिज, कहा- ये आपके अधिकार में नहीं आता 

‏अपने ट्वीट में रमन ने कहा कि हमारी सरकार ने पीडीएस को देश के सबसे उन्नत व उत्कृष्ट सिस्टम के रूप में संचालित किया। यह अनेक राज्यों के लिए अनुकरणीय व जनहितकारी मॉडल साबित हुआ, विभिन्न संस्थाओं ने इसे सराहा परंतु CM @bhupeshbaghelजी की सरकार इस सिस्टम में जैसे परिवर्तन कर रही है, वह इसे पतन की ओर ले जाएंगे।


लेखक के बारे में