गुटखा कंपनी के संचालकों पर हो सकती है बड़ी कार्रवाई, सीजीएम कोर्ट में फाइल किया जाएगा केस
गुटखा कंपनी के संचालकों पर हो सकती है बड़ी कार्रवाई, सीजीएम कोर्ट में फाइल किया जाएगा केस
रायपुर। प्रदेश के गुटखा कंपनी के संचालकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हो सकती है। दरअसल एनएबीएल लैब के प्रारंभिक सैंपल रिपोर्ट में गुटखा में अमानक पाया गया।
Read More News: गुटबाजी पर शिवराज का फिल्मी तंज, कहा ‘एक दिल के टुकड़े हजार हुए एक …
गाजियाबाद और कोलकाता के रेफरल लैब एनएबीएल में जांच के लिए विमल, राजश्री, पान पराग, सहित 21 अलग अलग पान मसाला एवं गुटखों भेजा गया था। नियंत्रक खाद्य एवं औषधि विभाग के मुताबिक एनएबीएल की जांच रिपोर्ट सोमवार को आई है। जिसमें अमानक पाया गया।
Read More News: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पहुंचे संयुक्त राष्ट्र संघ की जनरल असेम्बली,…
वहीं अब विवेचना के बाद सीजीएम कोर्ट में केस फाइल किया जाएगा। वहीं अगर सीजीएम कोर्ट में भी केस साबित होता है तो सभी अमानक गुटखा कंपनियो के संचालको पर 6 महीने की सजा के साथ-साथ अर्थदंड लगाया जाएगा।
Read More News: संस्कारधानी में छात्रा से अनाचार, दोस्तों ने ही गैंगरेप कर बनाया वी…

Facebook


