कांग्रेस के लिए मध्यप्रदेश में बड़ी चुनौती, 5 सीटें जो सपा-बसपा प्रभावित कर सकती है!

कांग्रेस के लिए मध्यप्रदेश में बड़ी चुनौती, 5 सीटें जो सपा-बसपा प्रभावित कर सकती है!

कांग्रेस के लिए मध्यप्रदेश में बड़ी चुनौती, 5 सीटें जो सपा-बसपा प्रभावित कर सकती है!
Modified Date: November 29, 2022 / 08:22 pm IST
Published Date: April 6, 2019 4:59 am IST

भोपाल। मध्य प्रदेश में भले ही कांग्रेस अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद में है, लेकिन पांच सीटें ऐसी हैं जहां उसे भाजपा से पहले सपा और बसपा की चुनौती से निपटना होगा। यह वे पांच सीटें हैं जहां बीते लोकसभा चुनाव में सपा बसपा की वजह से उसे हार का सामना करना पड़ा था। खास बात यह है कि इन दोनों ही दलों को जितने मत मिले थे उन्हें जोड़ दिया जाए तो कांग्रेस प्रत्याशी उससे भी पीछे रह गए थे। कांग्रेस को ये सीटें जीतना है तो पहले तीसरे मोर्चे की इन दोनों पार्टियों को पछाड़ना होगा।

ये भी पढ़ें:लोकसभा चुनाव 2019: सीएम कमलनाथ छिंदवाड़ा में करेंगे चुनावी सभा

सरकार बनने के बाद कांग्रेस मध्य प्रदेश में 20 से ज्यादा सीट जीतने का दावा कर रही है पर मध्य प्रदेश में कांग्रेस के लिए चुनौती कम नहीं है। बीजेपी के अलावा मध्य प्रदेश की 5 सीट ऐसी है जहां कांग्रेस को बीजेपी बीएसपी और समाजवादी के साथ छोटे दलों से मिलती रही है। मध्य प्रदेश में एसपी और बीएसपी गठबंधन के बाद कांग्रेस को यहां से इस कड़ी चुनौती मिलने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें:कैंसर पीड़ित बच्चे को देखकर भावुक हुए सलमान, परिवार से इलाज का दिया आश्वासन

मध्यप्रदेश की संसदीय सीटों की जो विधानसभा सीटें उत्तर प्रदेश से सटी हैं वहां का गणित भाजपा कांग्रेस के समीकरणों को प्रभावित करता है। यहां बसपा सपा का बड़ा वोट बैंक है। लोकसभा चुनाव 2009 में बसपा ने एक सीट जीती थी जबकि 1996 में दो और 1991 में भी एक सीट बसपा के पास थी लेकिन हर चुनाव में आधा दर्जन सीटें बसपा और सपा प्रभावित करती आई है। ऐसे में इस बार दोनों दलों के गठबंधन के बाद इस बार चुनौती और कड़ी पेश होने की उम्मीद है।


लेखक के बारे में