मंत्रीमंडलीय उपसमिति की बैठक में बड़ा फैसला, अब मोटे धान के साथ पतले धान की भी होगी नीलामी

मंत्रीमंडलीय उपसमिति की बैठक में बड़ा फैसला, अब मोटे धान के साथ पतले धान की भी होगी नीलामी

मंत्रीमंडलीय उपसमिति की बैठक में बड़ा फैसला, अब मोटे धान के साथ पतले धान की भी होगी नीलामी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:48 pm IST
Published Date: April 1, 2021 12:52 pm IST

रायपुर: धान नीलामी के लिए प्राप्त दामों पर चर्चा के लिए गुरुवार को मंत्रीमंडलीय उपसमिति की बैठक बुलाई गई थी। बैठक के बाद समिति ने यह फैसला लिया है कि अब पतले धान की भी नीलामी की जाएगी। बता दें कि अभी तक मोटे धान की ही नीलामी की जाती थी। बैठक में मंत्री उमेश पटेल, मंत्री मोहम्मद अकबर, मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम सहित समिति के सभी सदस्य मौजूद थे।

Read More: USA में राजधानी भोपाल निवासी शरीफ रहमान की गोली मारकर हत्या, सेंट लुईस में सॉफ्टवेयर इंजीनियर था मृतक

बता दें कि प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार के बीच सेंट्रल पुल से धान खरीदी को लेकर तकरार लगातार जारी है। सेंट्रल पुल से 60 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी के लिए सीएम भूपेश बघेल केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को पत्र लिख चुके हैं, लेकिन अभी तक केवल 24 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी की अनुमति मिली है। अंतत: प्रदेश सरकार ने किसानों से खरीदे गए धान को निलाम करने का फैसला लिया है।

Read More: कांग्रेस के विज्ञापन को लेकर रमन सिंह ने राहुल गांधी पर कसा तंज, कांग्रेस ने कहा वादाखिलाफ़ी तो BJP सरकार की फ़ितरत


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"