Prahlad Joshi Education Minister: केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने संभाला शिक्षा मंत्रालय का कार्यभार, पहले ही दिन अधिकारियों की लगाई क्लास

Prahlad Joshi Education Minister: प्रह्लाद जोशी ने संभाला शिक्षा मंत्रालय का कार्यभार, पहले ही दिन अधिकारियों की लगाई क्लास

Prahlad Joshi Education Minister: केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने संभाला शिक्षा मंत्रालय का कार्यभार, पहले ही दिन अधिकारियों की लगाई क्लास

Prahlad Joshi Education Minister | Photo Credit: AI

Modified Date: July 26, 2026 / 02:40 pm IST
Published Date: July 26, 2026 2:39 pm IST
HIGHLIGHTS
  • प्रह्लाद जोशी नए शिक्षा मंत्री
  • धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रह्लाद जोशी ने संभाला शिक्षा मंत्रालय
  • पहले ही दिन बुला ली मीटिंग

नई दिल्ली: Prahlad Joshi Education Minister धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को फिलहाल केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वे केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय और केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। रविवार को केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी (Prahlad Joshi Education Minister) शिक्षा मंत्रालय का कार्यभार संभाल लिया है। मंत्रालय का कार्यभार संभालने के बाद जोशी ने पीएम मोदी का आभार जताया।

Prahlad Joshi Education Minister प्रह्लाद जोशी ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट शेयर किया है। जिसमें उन्होंने कहा कि ‘आज मैंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पदभार संभाला। मुझ पर भरोसा जताने और मुझे यह जिम्मेदारी सौंपने के लिए मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभारी हूं। मैं इसे विनम्रता और कर्तव्य-बोध के साथ स्वीकार करता हूं’। इस मौके पर उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक भी की।

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद नए शिक्षा मंत्री बने प्रह्लाद जोशी

आपको बता दें कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के कुछ ही घंटे केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वे केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय और केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

पहले से संभाल रहे हैं कई मंत्रालय

प्रह्लाद जोशी फिलहाल केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय और केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। (Prahlad Joshi New Union Education Minister) इसके अलावा वह पहले संसदीय कार्य मंत्री और कोयला एवं खान मंत्री के रूप में भी अपनी जिम्मेदारियां निभा चुके हैं। अब उन्हें शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।

प्रह्लाद जोशी का राजनीतिक सफर

प्रह्लाद जोशी लंबे समय तक RSS से जुड़े रहे हैं। उनके राजनीतिक सफर की बात करें तो राजनीति की शुरुआत उन्होंने कर्नाटक के धारवाड़ जिले से की थी। वो 2004 से धारवाड़ लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं और लगातार पांच बार लोकसभा चुनाव जीत चुके हैं। पिछले 22 सालों से वो सांसद हैं। 2019 से 2024 के बीच उन्होंने संसदीय कार्य, कोयला और खान मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाली। 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद प्रह्लाद जोशी को उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण तथा नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई थी। वहीं अब वो शिक्षा मंत्री के रूप में जिम्मेदारी संभालेंगे।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।