Apple iOS 27 Update: अब सिर्फ मैसेज नहीं, AI करेगा कमाल! नए फीचर्स से बदल जाएगी मैसेजिंग की दुनिया, जानिए कौन-सी स्मार्ट सुविधाएं मिलने वाली हैं
Apple iOS 27 Update: Apple iOS 27 के साथ Messages ऐप को कई नए AI फीचर्स मिलने वाले हैं। इसमें AI से मैसेज का सार, स्मार्ट रिप्लाई, वन-टैप सुझाव, नया ड्रॉइंग टूल और Android यूजर्स के साथ बेहतर RCS चैटिंग जैसी सुविधाएं शामिल होंगी। इससे मैसेजिंग पहले से ज्यादा आसान और स्मार्ट हो जाएगी।
(Apple iOS 27 Update/ Image Credit: AI-generated)
- AI खुद लंबे मैसेज का सार तैयार करेगा।
- Siri आपके अंदाज में स्मार्ट रिप्लाई सुझाएगा।
- Android के साथ RCS चैटिंग पहले से बेहतर होगी।
Apple iOS 27 Update: Apple जल्द ही iPhone यूजर्स के लिए iOS 27 अपडेट (Apple iOS 27 Update) जारी कर सकता है। इस अपडेट के साथ Messages ऐप में कई नए AI फीचर्स जोड़े जाएंगे। जिससे चैटिंग पहले से ज्यादा आसान और स्मार्ट हो जाएगी। कंपनी ने इन सुविधाओं की जानकारी WWDC इवेंट में दी थी। फिलहाल iOS 27 का बीटा वर्जन Apple Beta Software Program से जुड़े यूजर्स के लिए उपलब्ध है, जबकि सभी योग्य iPhone यूजर्स को इसका स्टेबल अपडेट सितंबर 2026 में मिलने की उम्मीद है।
लंबे मैसेज का AI तैयार करेगा छोटा सार
iOS 27 का सबसे खास (Apple iOS 27 Update) फीचर AI-जनरेटेड मैसेज समरी है। अगर किसी चैट में बहुत लंबे मैसेज हैं तो उन्हें पूरा पढ़ने की जरूरत नहीं होगी। Siri AI उन मैसेज का छोटा और आसान सार तैयार करके दिखाएगा। इससे यूजर्स कम समय में पूरी बातचीत का मुख्य हिस्सा समझ सकेंगे और जरूरी जानकारी जल्दी मिल जाएगी।
स्मार्ट रिप्लाई और वन-टैप सुझाव मिलेंगे
नए अपडेट में Siri AI यूजर के बातचीत करने के तरीके को समझकर उसी अंदाज में रिप्लाई का सुझाव देगा। इससे जवाब लिखने में समय बचेगा। इसके अलावा Messages ऐप चैट के आधार पर कई स्मार्ट सुझाव भी देगा। जैसे किसी मीटिंग की बात होने पर उसे एक टैप में कैलेंडर में जोड़ना, फोटो सेव करना, नंबर पर कॉल करना, नोट्स बनाना, ईमेल भेजना या फोटो क्लिक करके तुरंत शेयर करना आसान होगा। ये सुझाव मैसेज के नीचे या कीबोर्ड के ऊपर दिखाई देंगे।
Android यूजर्स के साथ बेहतर होगी चैटिंग
Apple iOS 27 में RCS 2.7 मैसेजिंग स्टैंडर्ड का सपोर्ट (Apple iOS 27 Update) भी जोड़ रहा है। इससे iPhone और Android यूजर्स के बीच चैटिंग का अनुभव पहले से बेहतर होगा। यूजर्स को Inline Replies, Emoji Reactions, भेजे गए मैसेज को एडिट या डिलीट करने का विकल्प और डिजिटल ड्रॉइंग शेयर करने जैसी सुविधाएं मिलेंगी। इससे दोनों प्लेटफॉर्म के बीच मैसेजिंग पहले से ज्यादा सुविधाजनक होगी।
Messages ऐप में मिलेगा नया Drawing Tool
इस अपडेट के साथ Messages ऐप में नया Drawing Tool भी जोड़ा जाएगा। इसकी मदद से यूजर्स पेन, मार्कर और हाईलाइटर का उपयोग करके स्केच बना सकेंगे। साथ ही टेक्स्ट, स्टिकर्स, अलग-अलग शेप्स और डिजिटल सिग्नेचर भी जोड़ सकेंगे। यह फीचर चैटिंग को ज्यादा इंटरैक्टिव और क्रिएटिव बनाने में मदद करेगा।
सितंबर में मिल सकता है स्टेबल अपडेट
Apple ने Messages ऐप में कुछ और छोटे लेकिन उपयोगी बदलाव भी किए हैं। अब फाइल भेजते समय Sending Progress Bar दिखाई देगा, जिससे पता चलता रहेगा कि फाइल कितनी अपलोड हो चुकी है। इसके अलावा Speech-to-Text बटन को सेटिंग्स से बंद करने का विकल्प भी मिलेगा। फिलहाल iOS 27 बीटा टेस्टिंग में है और उम्मीद है कि सितंबर 2026 में इसका स्टेबल अपडेट सभी योग्य iPhone यूजर्स के लिए जारी कर दिया जाएगा।
इन्हें भी पढ़ें:
- Maa Inti Bangaaram OTT Release: सिर्फ 152 मिनट की इस फिल्म ने OTT पर मचाया तहलका! धांसू एक्शन और मजेदार कॉमेडी के साथ बनी नंबर-1, देखने वालों की लगी होड़
- Cow Smuggling Chhattisgarh: सड़क पर दौड़ रहे थे दो संदिग्ध वाहन, पुलिस ने रोका तो सामने आया चौंकाने वाला सच, मचा हड़कंप
- Rewa Lokayukta Action: डिप्टी रेंजर के बाद जल संसाधन विभाग का बाबू रिश्वत लेते धराया, लोकायुक्त ने रंगे हाथ दबोचा, जानें किस काम के बदले ले रहा था घूस

Facebook


