बड़ी राहत: छत्तीसगढ़ में 4 और कोरोना मरीज हुए डिस्चार्ज, अब 6 एक्टिव केस

बड़ी राहत: छत्तीसगढ़ में 4 और कोरोना मरीज हुए डिस्चार्ज, अब 6 एक्टिव केस

बड़ी राहत: छत्तीसगढ़ में 4 और कोरोना मरीज हुए डिस्चार्ज, अब 6 एक्टिव केस
Modified Date: November 29, 2022 / 08:24 pm IST
Published Date: May 11, 2020 6:41 am IST

रायपुर। छत्तीसगढ़ के लिए आज तीसरे दिन भी राहत की बड़ी खबर सामने आई है। आज 4 और कोरोना पॉजिटिव मरीजों ने कोरोना से जंग जीत ली है। सभी को एम्स से डिस्चार्ज कर दिए गए हैं। ये लोग पूरी तरह से स्वस्थ हो गए हैं। इसके पहले रविवार को 6 और मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे थे। अब प्रदेश में सिर्फ 6 पॉजिटिव मरीज शेष हैं।

Read More News: प्रवासी मजदूरों की वापसी का सिलसिला जारी, गुजरात से लौटे श्रमिकों को पहुंचाया जा रहा घर 

4 मरीज के पूरी तरह से ठीक होने की जानकारी रायपुर एम्स ने ट्वीट कर दी है। आज कवर्धा के 2 और सूरजपुर के 2 मरीज ठीक हुए हैं।

Read More News: कोरोना हॉटस्पॉट इलाके में संक्रमण रोकने नया प्रयोग, दो हजार लोगों को किया जाएगा 

प्रदेश के लिए अच्छी बात यह है कि अभी तक यहां ऐसा कोई भी मरीज नही है जिसकी हालत गंभीर हो, उम्मीद है कि ये लोग भी जल्द ही स्वस्थ होकर वापस अपने घर लौट जाएंगे। बता दें कि प्रदेश में कुल 59 कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं अब 6 मरीज बचे हैं। जिनका उपचार रायपुर एम्स में चल रहा है।

Read More News: कुवैत से आज राजधानी पहुंचेंगे सैकड़ों यात्री, थ्री ईएमई सेंटर में किया जाएगा क्वारंटाइन


लेखक के बारे में